विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त
रोशना ओपी क्षेत्र के मद्य निषेध चेक पोस्ट के महानंदा ब्रीज के समीप रोशना ओपी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 180 एल एम की 57 पीस विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। साथ ही एक पल्सर बाइक को भी जब्त किया गया हैं।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी नवनीत कुमार नमन ने बताया कि दिवा गश्ती के दौरान पश्चिम बंगाल की ओर आ रही वाहनों की जांच के दौरान एक काले रंग पल्सर पर सवार हो आ रहे युवक की शराब होने की आशंका तलाशी ली गई तो।बाइक पर बंधे थैले से 180 एम एल 57 पीस विदेशी शराब बरामद किया गया हैं।
वहीं उन्होंने कहा कि तस्कर के साथ बाइक जब्त किया गया हैं। गिरफ्तार युवक पूछताछ के दौरान अपना नाम अबु कलाम आजाद उम्र-19 वर्ष पिता गुलाम रब्बानी साकिन खरा टेंगर पुरा थाना हरिश्चंद्रपुर जिला मालदा बताया हैं। वहीं ओपी प्रभारी नमन ने कहा कि मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/katihar/news/a-smuggler-arrested-with-foreign-liquor-bike-seized-127566264.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/30/
0 Response to "विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त"
Post a Comment