कोरोना से मौत पर परिजनों ने नहीं लिया शव, प्रशासन चला दाह-संस्कार करने तो लोगों ने किया रोड जाम
दो दिन पूर्व बारसोई प्रखंड के शिवआनंदपुर पंचायत अंतर्गत शिवानंदपुर गांव के एक व्यक्ति शंभू साह का कोरोना पॉजिटिव होने से मौत के बाद मंगलवार को उसका शव को लेने से परिजन ने इंकार कर दिया। विवश होकर 24 घंटे के बाद सदर अस्पताल प्रशासन ने कोरोना शव का दाह संस्कार करने के लिए हवाई अड्डा श्मशान घाट गया। जहां आमजनों का विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने लगभग दो घंटे तक सड़क को जाम रखा और श्मशान घाट पर अवासीय ईलाका होने के कारण संक्रमण का खतरा को लेकर दाह संस्कार करने नहीं दिया। बाद में अस्पताल प्रशासन उसे मनिहारी गंगा घाट में मनिहारी स्वस्थ्य प्रशासन और पुलिस प्रशासन के देखरेख में अंतिम संस्कार किया गया।
हवाई अड्डा श्मशान घाट पर ग्रामीणों ने किया विरोध
जन अधिकार छात्र जिलाध्यक्ष चन्दन यादव, टीपू गुप्ता, विकास सिंह, पवन यादव, मुरारी यादव, गौतम यादव, भालू यादव, अखिलेश यादव, कालू यादव, रौशन यादव, जयनाथ सहनी, हेमराज यादव, पप्पू यादव ने कहा कि इसकी मौत मधेपुरा में हुई थी लेकिन वहीं पर अंतिम संस्कार नहीं कर हवाई अड्डा श्मशान घाट लाया गया। यहां अंतिम संस्कार हुआ तो लोग भी संक्रमित हो जाएंगे।
मृतक की पत्नी भी है पॉजिटिव
मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में सोमवार को शिवानंदपुर के अगरबत्ती कारोबारी शंभू साह की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। 12 जुलाई को बारसोई अनुमंडल अस्पताल में सैंपल लिया गया था। 15 जुलाई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कटिहार मेडिकल कॉलेज से मधेपुरा रेफर किया गया था। मृतक की पत्नी भी संक्रमित है जिसका इलाज मधेपुरा में जारी है।
प्रोटोकॉल के अनसुार किया दाह संस्कार
दिशा निर्देश के अनुसार शव के दाह संस्कार प्रबंधन में जुटे स्वास्थ्यकर्मियों को स्टैंडर्ड इन्फेक्शन प्रिवेंशन कंट्रोल प्रोटोकॉल अनुपालन किया। जिसमें उनके द्वारा हाथों की सफाई एवं पर्सनल प्रोटेक्टिव एक्यूपमेंट ( वाटर रेसिस्टेंस एप्रन, ग्लव्स, मास्क एवं आईवियर) इस्तेमाल किया गया।
605 लोग हुए ठीक, जबकि 543 केस एक्टिव
जिले के सभी पीएचसी मे रैपिड किट से कोरोना जांच आंरभ कर दी गई है। मंगलवार को जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 737 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें 200 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में यह पहली बार इतनी संख्या में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा आया है। इस विस्फोटक आकड़ा के साथ ही जिले का कुल आकड़ा 1155 हो गया है। वही सरकारी आकड़ा के अनुसार 605 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घर गये हैं। जबकि 543 लोग संक्रमित हैं।
डीएम ने प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्रों का लिया जायजा
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन अब सभी प्रखंडों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण भी कर रहे है। इसका कमान जिलाधिकारी ने स्वंय संभाली है। मंगलवार को जिले में एक साथ सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के जांच के लिए सभी अधिकारी को भेजा गया था। कई प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का जिलाधिकारी ने स्वंय जांच किया और कोरोना जांच से लेकर मरीज के रखरखाव सहित स्वास्थ्य सेवा की जानकारी ली और कई दिशा निर्देश दिये।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/katihar/news/the-family-did-not-take-the-corpse-on-the-death-of-corona-the-people-went-to-the-road-to-perform-the-cremation-127566257.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/30/16_1596065944.jpg
0 Response to "कोरोना से मौत पर परिजनों ने नहीं लिया शव, प्रशासन चला दाह-संस्कार करने तो लोगों ने किया रोड जाम"
Post a Comment