वाल्मीकिनगर में खेत में मिली युवक की लाश
08 July, 2020
Comment
वाल्मीकिनगर थाना के चंपापुर गनौली पंचायत के हरैयाकोट गांव के पास एक गन्ना के खेत में एक युवक की लाश मिली है। लाश की पहचान सिकटिया निवासी बिहारी साह के रूप में की जा रही है। पुलिस को सूचना दे दी गई है। ग्रामीणों की माने तो बिहारी साह बुधवार सुबह करीब 11 बजे घर से साइकिल लेकर निकला था। उधर, जिला परिषद सदस्य मोतीलाल की माने तो बिहारी साह कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। इलाके में बिहारी की मौत को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिस जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/the-body-of-a-young-man-found-in-a-farm-in-valmikinagar-127491213.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/08/
0 Response to "वाल्मीकिनगर में खेत में मिली युवक की लाश"
Post a Comment