शहर के ब्रह्मस्थान के पॉजिटिव युवक की मौत के बाद दहशत, कई इलाके में बंद रहीं दुकानें
जिले में कोरोना पॉजिटव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शहर में कोरोना पॉजिटिव एक मरीज की मौत इलाज के दौरान रविवार की रात एम्स पटना में हो गई। वह शहर के ब्रह्मस्थान मोहल्ले का रहनेवाला था। इस तरह जिले में कोरोना से मरनेवालाें की संख्या तीन हो गई है। इसके पहले कोरोना पॉजिटव एक मरीज की बसंतपुर में व एक की हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र में हुई थी। शहर में मौत होने के बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। मौत के साथ ही सोमवार को कई दुकानें खुद बंद दिखीं। इससे प्रशासनिक लापरवाही सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि ब्रह्मस्थान के कोरोना पॉजिटिव मरीज के बीमार होने के बाद इलाज के लिए उसे पहले सदर अस्पताल लाया गया था। कोरोना जांच के लिए दो जुलाई को सैम्पल लिया गया। लेकिन सांस लेने में परेशानी बढ़ गई। साथ ही उसे सीने में दर्द भी होने लगा। इसके बाद उसे इलाज के लिए एम्स पटना भेजा गया था। एम्स पटना में भी उसकी कोरोना वायरस की जांच कराई गई। रविवार को उसे कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। लेकिन, इसकी सेहत में सुधार नहीं हो रहा था। रात 12 बजे के बाद उसकी मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग को सुबह दी गई जानकारी
एम्स पटना ने इस संदर्भ में जानकारी सोमवार की सुबह में जिला स्वास्थ्य विभाग के पास भेज दी। कोरोना जांच के लिए सदर अस्पताल में भी दो जून को सैम्पल लिया गया था। उस सैम्पल को जांच के लिए आरएमआरआई पटना भेजा गया था। लेकिन, आरएमआरआई में तीन जुलाई से जांच बंद है। इस वजह से जांच रिपोर्ट नहीं आई थी। लेकिन एम्स में हुई जांच के बाद उसकी बीमारी की पुष्टि हो गई थी। इधर, भगवानपुर प्रखंड के अरुआ में भी एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसे इलाज के लिए आइसोलेशन केन्द्र में भर्ती कराया गया है। उसकी जांच सदर अस्पताल स्थित ट्रूनेट मशीन से कराई गई थी। इस तरह कोराना से पीड़ित होने वाले मरीजों की कुल संख्या 560 पहुंच गई है। इनमें से तीन मरीजों की माैत हो गई है। जबकि अबतक 9187 लोगों की कोरोना वायरस की जांच कराई गई है।
डिप्टी मैनेजर संक्रमित होने पर आईसीआईसी बैंक सील
शहर के छपरा रोड स्थित आईसीआईसी बैंक को सील कर दिया गया। इस बैंक के डिप्टी मैनेजर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बंद किया गया है। हाल में डिप्टी मैनेजर सीतामढ़ी से ट्रांसफर होकर सीवान ब्रांच में आए थे। पिछले सप्ताह बीमार पड़ने पर वे छुट्टी लेकर अपने घर गोपालगंज जिला चले गए। गोपालगंज में वे अपना कोरोना जांच कराए, जहां पर पॉजिटिव पाए गए है।
मृतक के संपर्क में आने वालों की तैयार हो रही है सूची
शहर के ब्रह्मस्थान मोहल्ले के एक कोराना पॉजिटिव मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके कंटेक्ट लिस्ट तैयार कर रही है। ताकि उसकी भी कोरोना वायरस की जांच कराई जा सके। इसके लिए यह जानकारी ली जा रही है कि मृतक बीमारी से एक सप्ताह या दो सप्ताह के अंदर किससे- किससे मिला था। साथ ही कितने लोग उसके कंटेक्ट में आए थे। उसके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराने के बाद यह पता चलेगा कि कितने कितने लोगों को कोरोना का संक्रमण है या नहीं।
शहर के ब्रह्मस्थान मोहल्ले के एक व्यक्ति की मौत कोरोना पॉजिटिव होने के कारण पटना एम्स में हुई है। उसका अंतिम दाह संस्कार पटना में ही कराने की तैयारी की जा रही है। एम्स में ही जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी।डॉ. यदुवंश कुमार शर्मा, सिविल सर्जन, सीवान।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/panic-after-the-death-of-positive-youth-of-brahmasthan-city-shops-closed-in-many-areas-127486216.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/07/02_1594076818.jpg
0 Response to "शहर के ब्रह्मस्थान के पॉजिटिव युवक की मौत के बाद दहशत, कई इलाके में बंद रहीं दुकानें"
Post a Comment