Popular Posts

लोजपा जिलाध्यक्ष बोले- एनडीए अटूट, पार्टी ने तत्काल उन्हें पद से हटाया, कहा- यह आप कैसे कह सकते हैं

लोजपा जिलाध्यक्ष बोले- एनडीए अटूट, पार्टी ने तत्काल उन्हें पद से हटाया, कहा- यह आप कैसे कह सकते हैं

एनडीए के अंदर लोजपा के आक्रामक तेवर अब मुखर होने लगा है। बुधवार को मुंगेर के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र भारती को एनडीए को अटूट बताना महंगा पड़ गया। पार्टी के प्रधान महासचिव शाहनवाज अहमद कैफी ने उन्हें ऐसा करने पर तत्काल पदमुक्त कर दिया। भारती को भविष्य के लिए चेतावनी भी दी गई है। प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने राघवेंद्र भारती पूछा- यह आपने कैसे तय कर लिया, इसका निर्णय तो राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को लेना है।

चिराग से मिलने के बाद नीतीश से मिले भूपेंद्र

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के साथ बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुँचे। इनके बीच लगभग डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई। बताया जाता है कि इनके बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा राज्यपाल मनोनयन कोटे के तहत 12 सीटों को लेकर भी बातचीत हुई।

दोनों दलों के बीच 7:5 के फाॅर्मूले का प्रस्ताव है। हालांकि, लोजपा भी इसमें अपनी दावेदारी ठोक रही है। बैठक में एनडीए की एकजुटता पर भी चर्चा हुई। उधर, विधानसभा चुनाव को लेकर भी जदयू, भाजपा और लोजपा के बीच भी बातचीत जारी है। लोजपा के कड़े तेवर से मामला फिलहाल उलझा हुआ है। एक दिन पहले ही भूपेंद्र यादव दिल्ली में चिराग पासवान से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
LJP District President said - NDA unbreakable, the party immediately removed him from the post, said - how can you say this


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/ljp-district-president-said-nda-unbreakable-the-party-immediately-removed-him-from-the-post-said-how-can-you-say-this-127468946.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/02/chirag_1593644508.jpg

0 Response to "लोजपा जिलाध्यक्ष बोले- एनडीए अटूट, पार्टी ने तत्काल उन्हें पद से हटाया, कहा- यह आप कैसे कह सकते हैं"

Post a Comment