Popular Posts

बेटियाें की हत्या का सौदा करने वाले क्लीनिकाें पर छापेमारी को बनी टीम

बेटियाें की हत्या का सौदा करने वाले क्लीनिकाें पर छापेमारी को बनी टीम

लिंग परीक्षण और गर्भ में बेटियाें की हत्या का सौदा करने वालों के दैनिक भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन में आया है। सीएस डाॅ. विजय कुमार सिंह ने ऐसे अल्टासाउंड सेंटराें और क्लीनिकाें पर छापेमारी के लिए बुधवार काे टीम का गठन किया। सीएस खुद टीम की माॅनिटरिंग करेंगे। इसमें डाॅ. दीनानाथ एर डाॅ. अनुपमा सहाय काे शामिल किया है। सीएस ने पूर्व से गठित धावा दल काे भी एक्टिव किया है। इस टीम में सदर अस्पताल के प्रभारी डाॅ. एके मंडल, डाॅ. स्वप्निल चंद्रा और एक महिला डाॅक्टर शामिल हैं।

दूसरी ओर लिंग परीक्षण करने वाले शहर के चारों क्लीनिक व मेटरनिटी होम बुधवार को भी खुले रहे। इधर, शहर के महिला संगठनाें ने कहा है कि वे गुरुवार काे डीएम से मिलेंगे और लिंग जांच करने व बेटियाें काे मारने की सुपारी लेने वालाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। सीएस डाॅ. विजय सिंह ने बताया कि लिंग जांच करने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्र बख्शे नहीं जाएंगे। हमलाेग जांच करेंगे और जिसके यहां गड़बड़ी मिलेगी, उसके खिलाफ भ्रूण हत्या एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। सीएस ने दैनिक भास्कर में छपी खबर के आधार पर अपनी टीम से सारी जानकारियां जुटा ली हैं।
लिंग परीक्षण का साैदा करने वाले शहर के चाराें क्लीनिक चलते रहे
लिंग परीक्षण करवाने और उसके बाद बेटियाें काे गर्भ में खत्म करने का साैदा करने वाले शहर के चाराें क्लीनिक व मैटरनिटी सेंटर बुधवार काे भी बेराेकटाेक चलते रहे। तिलकामांझी थाना के समीप पूजा मेटरनिटी सेंटर खुला रहा है। वहां मरीजाें का इलाज हुआ। वहां वे नर्स व स्टाफ भी माैजूद थे जिन्हाेंने बेटी निकलने पर उसे मार डालने की बात कही थी। सच्चिदानंद काॅलाेनी में खुद काे डाॅक्टर बताने वाली नीतू के घर भी मरीज पहुंचे और उनका इलाज किया गया। वहां बुधवार काे प्रसूताएं इलाज के लिए आयीं।

तिलकामांझी हटिया राेड स्थित डाॅ. नेहा भारती की क्लीनिक में भी सुबह दस बजे से ही मरीजाें का नंबर लगाना शुरू हाे गया। जिस नर्स ने बेटी काे काेख में मारने का साैदा किया था वह मरीजाें का नंबर लगा रही थी।दाे बजे से डाॅ. नेहा भारती ने मरीजाें काे देखना शुरू किया। बड़ी पाेस्ट ऑफिस के सामने मिशन स्कूल के बगल में डाॅ. राेली भारती का मैटरनिटी हाेम भी चलता रहा। रात तक वहां काेई जांच के लिए काेई नहीं पहुंचा।

महिला संगठनाें में गुस्सा, कहा-कार्रवाई हो, आज डीएम से मिलेंगे

लिंग परीक्षण और काेख में बेटियाें की हत्या के खिलाफ शहर के संगठनाें में काफी गुस्सा है। लायनेस क्लब, राेटरी विक्रमशिला पिंक, लायंस क्लब ऑफ फेमिना, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन व जज्बा संकल्प संस्था ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है। इन क्लबाें की प्रतिनिधि गुरुवार काे डीएम मिलेंगी और इन क्लीनिकाे व अल्ट्रासाउंड केंद्राें पर कार्रवाई करने की मांग करेंगी। पार्षद प्रीति शेखर, राेटरी पिंक की अध्यक्ष किरण गाेस्वामी, जज्बा संकल्प संस्था की अध्यक्ष जिया गाेस्वामी, पूनम पांडे समेत अन्य महिलाएं डीएम काे ज्ञापन देंगी।

महिला हेल्पलाइन की प्रशाखा पदाधिकारी श्वेतनिशा शर्मा ने कहा कि लिंग परीक्षण करना बेहद दुखद है। हमलाेग बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओकाे लेकर कई अभियान चला रहे हैं। लेकिन कुछ लाेग इसे विफल करने में लगे हैं। ऐसे डाॅक्टराें व संचालकाें पर कड़ी कार्रवाई हाेनी चाहिए। बेटियाें की अहमियत बताने और लाेगाें काे लिंग भेद के प्रति जागरूक करने के लिए कृष्ण कलायन केंद्र सांस्कृतिक कार्यक्रम करेगा। संस्था की निदेशक श्वेता सुमन ने बताया कि नृत्य नाटिका, गीत व संगीत के माध्यम से अजन्मी बेटी की व्यथा बताई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Team made to raid the clinics that deal with the killing of daughters


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/team-made-to-raid-the-clinics-that-deal-with-the-killing-of-daughters-127468949.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/02/1bhagalpur-01_1593644534.jpg

0 Response to "बेटियाें की हत्या का सौदा करने वाले क्लीनिकाें पर छापेमारी को बनी टीम"

Post a Comment