टक्कर के बाद गड्ढे में गिरी बाइक व ऑटो, युवक ने पानी में ही दम तोड़ा
अतलखा-मधेपुरा मुख्य मार्ग के बीच कपसिया बस्ती के समीप गुरुवार की रात ऑटो एवं बाइक की टक्कर में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने शव को सड़क किनारे पानी भरे गढ्ढ़े से बाहर निकाला।
मृतक की पहचान गोलमा पश्चिमी पंचायत के पिपरा बस्ती वार्ड-3 निवासी सत्यनारायण यादव के 28 वर्षीय पुत्र राहुल राज रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि राहुल मधेपुरा से अपने बड़े भाई पंकज यादव के साथ यामाहा एसजेड बाइक बीआर-43 एम, 0891 से घर लौट रहा था। इसी दाैरान पतरघट की तरफ से आ रही लाल रंग की मालवाहक ऑटो बीआर 11जीए 5655 की टक्कर से टक्कर हुई और दोनों वाहन सड़क से पूरब गढ्ढ़े में गिर गए। जख्मी राहुल ने पानी में ही दम तोड़ दिया।
दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार व सअनि हरिशंकर चौधरी ने ग्रामीणों के सहयोग से गाड़ी व शव को निकाला। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर ओपी लाया। शुक्रवार को पुलिस ने कागजी प्रक्रिया कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
बताया गया कि राहुल की शादी वर्ष 2018 में बनमा ईटहरी के रसलपुर निवासी अलका कुमारी के साथ हुई थी। जिसमें 6 माह का एक पुत्र भी है। पिता सत्यनारायण यादव ने बताया कि राहुल का नाम टीईटी उत्तीर्ण होने पर शिक्षक नियोजन की लिस्ट में था। घटना के बाद मां बिमला देवी व पत्नी अलका सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
झाड़ी में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका
सौरबाजार | कांप पश्चिमी पंचायत स्थित रमनगरा गांव स्थित नदी किनारे झाड़ी में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान कांप पश्चिमी पंचायत निवासी 50 वर्षीय अनिल यादव के रूप में हुई है। वह पिछले 23 जून से लापता थे। जिसकी सूचना सौरबाजार पुलिस को भी दी गई थी। मृतक अनिल यादव की दो पत्नी और पांच बच्चे हैं। दोनों पत्नी दो समुदाय से जुड़ी हैं और कांप में ही अलग-अलग जगहों पर घर बना कर रहती हैं। थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने बताया कि शव को देखकर प्रतीत होता है कि एक सप्ताह पूर्व चाकू से गोदकर हत्या की गई है। हालांकि मामले में फिलहाल परिजन कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/saharsa/news/bike-and-auto-fell-into-the-pit-after-the-collision-the-young-man-died-in-the-water-127498440.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/10/orig_sgh_1594401361.jpg
0 Response to "टक्कर के बाद गड्ढे में गिरी बाइक व ऑटो, युवक ने पानी में ही दम तोड़ा"
Post a Comment