Popular Posts

दहेज मांगने को लेकर ससुरालवालाें पर केस

दहेज मांगने को लेकर ससुरालवालाें पर केस

बगही रतनपुर पंचायत अंतर्गत बगही निमिया टोला निवासी बालेश्वर चौधरी ने दहेज उत्पीड़न के मामले में केस दर्ज कराई है। थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया केस दर्ज कर लिया गया है दर्ज केस में बताया गया है बालेश्वर चौधरी ने अपनी लड़की की शादी एक वर्ष पूर्व लौकरिया थाना अंतर्गत बलुआ सिघाव गांव के लक्ष्मी चौधरी के पुत्र दीपक कुमार से हुई है। शादी के एक साल बाद दहेज में पांच लाख रुपए एवं बोलेरो गाड़ी की मांग लड़का पक्ष द्वारा किया जा रहा है। वहीं, दहेज नहीं देने पर दूसरी शादी की धमकी भी दी जा रही है। ऐसे में मेरी लड़की वहां जाती है तो ससुराल पक्ष के लोग मेरी पुत्री को जान से मार सकते हैं जिसको लेकर मामले में लड़की के पति दीपक कुमार, ससुर लक्ष्मी चौधरी, सास आरती देवी, सहित आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/case-on-in-laws-for-asking-for-dowry-127491197.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/08/

0 Response to "दहेज मांगने को लेकर ससुरालवालाें पर केस"

Post a Comment