Popular Posts

चेकिंग के दौरान बिना मास्क लगाए पकड़े गए 19 दुकानदार, 3 दिन दुकान बंद करने का दिया निर्देश

चेकिंग के दौरान बिना मास्क लगाए पकड़े गए 19 दुकानदार, 3 दिन दुकान बंद करने का दिया निर्देश

भगतसिंह चौक समेत नगर में एसडीपीओ अर्जुन लाल के नेतृत्व में बिना मास्क लगाए बाजार में मटरगश्ती करने वाले लोगों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान 75 लोगों से जुर्माना में पचास रुपए की राशि वसूल की गई। नगर के भगतसिंह चौक, सरयुग सिंह सुन्दर चौक, अम्बेडकर चौक पर 19 दुकानदार बिना मास्क के दुकान चलाते हुए पकड़े गए है। इन लोगों को तीन दिन तक अपनी दुकान को बंद कर देने का निर्देश दिया गया है।

नगर के रामरेखा नदी पुल पर सब्जी विक्रेताओं को बिना मास्क के बेचते पकड़े गए जिन्हें पचास रुपए की जुर्माना वसूल कर छोडा गया। एसडीपीओ अर्जुन लाल ने बताया कि कोरोना महामारी में साफ सफाई के साथ साथ मुंह पर मास्क सभी लोगों के लिए अनिवार्य है ।वरीय अधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। इस मौके पर सीओ विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि लगातार कोरोना का प्रकोप बढता जा रहा है हर व्यक्ति को सुरक्षित रहने के मास्क अनिवार्य रूप से जरूरी है।

बिना मास्क के घर से निकलने वाले लोगों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।इस अभियान के बाद बिना मास्क के घर से निकलने वाले लोगों में हड़कंप का माहौल है। पुलिस को देखते ही लोग पहले पौकेट से मास्क निकाल कर मुंह पर पहनने लगे। हालांकि स्थानीय प्रबुद्धजन लोगों ने एसडीपीओ अर्जुन लाल के इस पहल की सराहना की। इस मौके पर थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार सिंह, एएसआई धनंजय कुमार, एएसआई आशा जी राय समेत अन्य पुलिस के जवान शामिल रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
19 shopkeepers caught without masking during checking, instructed to close shop for 3 days


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/19-shopkeepers-caught-without-masking-during-checking-instructed-to-close-shop-for-3-days-127491199.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/08/8bettiah-10_1594225567.jpg

0 Response to "चेकिंग के दौरान बिना मास्क लगाए पकड़े गए 19 दुकानदार, 3 दिन दुकान बंद करने का दिया निर्देश"

Post a Comment