Popular Posts

भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट, एफआईआर दर्ज

भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट, एफआईआर दर्ज

भैरोगंज थाना क्षेत्र के पचफेड़वा में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी हुए हैं। घटना विगत 5 जुलाई की है। जिस बावत थानाध्यक्ष जयनारायण राम ने बताया कि अनिल सिंह पिता स्वर्गीय जगदीश सिंह के दिए गए आवेदन के आधार पर मुरारी सिंह, त्रिपुरारी सिंह समेत पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आवेदक अपने खेत पर धान रोपवाने के लिए गए हुए थे।तभी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए उनके पास के साढे चार हजार रुपए समेत सोना के सिकड़ी छीन लिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड अंकित कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/an-assault-on-land-dispute-fir-registered-127491189.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/08/

0 Response to "भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट, एफआईआर दर्ज"

Post a Comment