Popular Posts

20 लीटर चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार

20 लीटर चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार

मनुआपुल ओपी पुलिस 20 लीटर चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार की है। जिसकी पहचान छावनी निवासी दीपक राम के रूप में की गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कारोबारी को जेल भेज दिया गया है। थाना में दर्ज प्राथमिकी में मनुआपुल ओपी में पदास्थापित सअनि कैलाश प्रसाद भगत ने बताया है कि वे संध्या गश्ती पर कुड़िया कोठी के समीप में थे। इसी क्रम में सूचना मिली कि छावनी निवासी दीपक राम शराब के नशे में गाली गलौज व हंगामा कर रहा है। वहां पहुंचने के बाद दीपक गैलन में रखे शराब को लेकर भागना चाहा। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की भी पुष्टि हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/one-arrested-with-20-liters-of-liquor-127491186.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/08/

0 Response to "20 लीटर चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार"

Post a Comment