Popular Posts

सदर अस्पताल के वार्ड में भी बारिश का पानी

सदर अस्पताल के वार्ड में भी बारिश का पानी

बारिश से सोमवार को सदर अस्पताल परिसर में जलजमाव हो गया। पानी निकासी नहीं होने से प्रसव वार्ड के गलियारे के साथ कक्ष में भी पानी भरना शुरू हो गया है। पुरुष वार्ड, सामान्य ऑपरेशन थियेटर व इमरजेंसी के सामने भी पानी जमा हो गया है। इस बारे में प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. हसीब असगर ने बताया कि नगर निगम को कई बार लिखा जा चुका है। फिर लिखा जा रहा है। अपने स्तर से जहां तक हो रहा है, जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है। इधर, अपनी रिश्तेदार का प्रसव कराने आई कामिनी कुमारी ने बताया कि रात को जमकर बारिश हुई तो पूरे वार्ड में पानी भर गया। महिला वार्ड के साथ पुरुष वार्ड के बाथरूम भी जाम हो चुके हैं। वार्ड के जलमीनार परिसर में तीन फीट तक पानी लग गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/rain-water-also-in-the-ward-of-sadar-hospital-127535522.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/21/

0 Response to "सदर अस्पताल के वार्ड में भी बारिश का पानी"

Post a Comment