Popular Posts

रोशन बने युवा कुशवाहा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

रोशन बने युवा कुशवाहा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

पुरैनी मुख्यालय के रामचंद्र नगर निवासी रोशन कुशवाहा को अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अंजय मेहता ने इसकी घोषणा की।
अंजय मेहता के द्वारा घोषित प्रदेश स्तरीय टीम में संघठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पुरैनी के पूर्व प्रमुख एवं गनेशपुर के पंचायत समिति सदस्य जवाहर मेहता के पुत्र मुख्यालय निवासी रोशन कुशवाहा को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। रोशन कुशवाहा ने मनोनयन के बाद प्रदेश अध्यक्ष अंजय मेहता, पूर्णिया के सांसद संतोष कुशवाहा, बिहारीगंज के विधायक निरंजन मेहता, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, प्रवीण कुशवाहा, शंकर मेहता, आलोक मेहता को धन्यवाद दिया है। रोशन के मनोनयन के बाद उनको बधाई देने वालों में से जिलाध्यक्ष अनिकेत कुमार मेहता, इंद्र कुमार कुशवाहा, गुलशन कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, अजित कुशवाहा, रंजन कुशवाहा व रवि कुशवाहा सहित अन्य थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रदेश उपाध्यक्ष रोशन कुशवाहा।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/puraini/news/roshan-became-the-state-vice-president-of-the-young-kushwaha-mahasabha-127469967.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/02/app1593687256img-20200702-wa0101_1593705910.jpg

0 Response to "रोशन बने युवा कुशवाहा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष"

Post a Comment