Popular Posts

विवि के सिंडिकेट सदस्यों ने वीसी को दिया आवेदन

विवि के सिंडिकेट सदस्यों ने वीसी को दिया आवेदन

बीएन मंडल विश्वविद्यालय में यूएमआईएस को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्यों ने कुलपति डॉ. ज्ञानंजय द्विवेदी को आवेदन देकर यूएमआईएस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। दिए गए आवेदन में सिंडिकेट सदस्य गुंजेश्वर साह, डॉ. रामनरेश सिंह एवं प्रो. गौतम कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय की छवि को बचाने एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सिंडिकेट की बैठक अनिवार्य होती दिख रही है। आरोप-प्रत्यारोप के कारण विश्वविद्यालय की छवि धूमिल हो रही है। यूएमआईएस के आवंटन में विश्वविद्यालय के राशि की जांच की जाए। इससे संबंधित संचिका पटल पर रखी जाए एवं सभी सदस्यों को पहले ही इसकी प्रति उपलब्धकराई जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/the-syndicate-members-of-the-university-applied-to-the-vc-127469968.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/02/

0 Response to "विवि के सिंडिकेट सदस्यों ने वीसी को दिया आवेदन"

Post a Comment