नव उत्क्रमित हाईस्कूलों में नामांकन के साथ ही छात्र-छात्राओं को मिलेगा उन्नयन योजना का लाभ, तैयारियों में जुटा विभाग
जिले के हाई स्कूल विहीन पंचायतों में नौवीं कक्षा की पढ़ाई के लिए चिह्नित विद्यालयों में छात्रों के नामांकन के साथ ही उन्नयन योजना का लाभ मिलेगा। शिक्षा विभाग इसकी तैयारियों में लग गया है। नौवीं कक्षा की पढ़ाई के लिए चयनित सभी 109 विद्यालयों के अतिरिक्त गत वर्ष हाई स्कूल में उत्क्रमित किए गए 8 विद्यालयों सहित 117 विद्यालयों में चालू सत्र से उन्नयन योजना लागू होनी है। इसके लिए राशि का आवंटन भी किया जा चुका है। जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से एचएम को 4 जुलाई तक उन्नयन योजना की शुरुआत के लिए आवश्यक टीवी व अन्य संसाधनों की खरीद कर उसे स्थापित कराने का निर्देश जारी किया गया है। साथ ही संसाधनों की सुरक्षा के लिए रात्रि प्रहरी की नियुक्ति भी करने की हिदायत दी गई है।
मैट्रिक और इंटर के साथ-साथ नौवीं कक्षा को भी उन्नयन से जोड़ने की विभाग की है योजना
मैट्रिक व इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए शुरू की गई उन्नयन बिहार योजना का लाभ नीचे की कक्षाओं को भी मिलेगा। विभाग की ओर से इसकी पहल शुरू कर दी गई है। इसके तहत हाई व प्लस टू स्कूलों के बाद अब नव उत्क्रमित हाई स्कूलों में भी इस योजना को शुरू करने का विभाग ने निर्देश जारी किया है। जिसके बाद चालू सत्र से हाई स्कूल विहीन पंचायतों में नौवीं कक्षा की शुरुआत के लिए चयनित स्कूलों में इस योजना की शुरुआत की तैयारी की जा रही है।
नए स्कूलों को एक साथ उपलब्ध होंगी बहुत सारी सुविधाएं
हाईस्कूल विहीन पंचायतों में नौवीं कक्षा में नामांकन के लिए चयनित स्कूलों में एक साथ बहुत सारी सुविधाएं दी जा रही है। विद्यालय भवन निर्माण के साथ शौचालय,वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम,हैंड वॉश स्टेशन के साथ उन्नयन योजना की भी शुरुआत की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/along-with-enrollment-in-newly-developed-high-schools-students-will-get-the-benefit-of-upgradation-scheme-the-department-is-engaged-in-the-preparations-127470015.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/02/2bettiah-17_1593707924.jpg
0 Response to "नव उत्क्रमित हाईस्कूलों में नामांकन के साथ ही छात्र-छात्राओं को मिलेगा उन्नयन योजना का लाभ, तैयारियों में जुटा विभाग"
Post a Comment