Popular Posts

स्पाइसजेट की दिल्ली, काेलकाता और अहमदाबाद के लिए एक-एक फ्लाइट, लॉकडाउन में बंद हुई थीं उड़ानें

स्पाइसजेट की दिल्ली, काेलकाता और अहमदाबाद के लिए एक-एक फ्लाइट, लॉकडाउन में बंद हुई थीं उड़ानें

स्पाइसजेट ने दिल्ली, काेलकाता और अहमदाबाद के लिए मंगलवार से एक-एक फ्लाइट शुरू की है। काेलकाता और अहमदाबाद की फ्लाइट सुबह में है जबकि दिल्ली की रात में। स्पाइसजेट के आधिकारिक सूत्राें के अनुसार काेलकाता-पटना-काेलकाता की फ्लाइट एसजी 3507 के काेलकाता से टेकऑफ करने का समय सुबह में 5.55 बजे है और पटना लैंड करने का समय 6.55 बजे है। यही विमान एसजी 3508 के पटना से उड़ने का समय सुबह 7.35 बजे काेलकाता पहुंचने का समय 9 बजे है।

वहीं अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद की फ्लाइट एसजी 8719 के अहमदाबाद से टेकऑफ करने का समय सुबह 5.55 बजे है ऑर पटना लैंड करने का समय सुबह 7.45 बजे है। एसजी 8720 के पटना से उड़ान भरने का समय 8.25 और अहमदाबाद लैंड करने का वक्‍त 11 बजे है। दिल्ली-पटना-दिल्ली की स्पाइस की फ्लाइट एसजी 8711 के दिल्ली से रवाना हाेने का समय रात 7.55 बजे और पटना औने का समय रात 9.35 है।

पटना से दिल्ली के लिए यही फ्लाइट एसजी 8711 के टेकऑफ करने का वक्त रात 10.30 बजे और दिल्ली लैंड करने का समय रात 11.55 बजे है। पहले तीनाें फ्लाइट पटना से ऑपरेट करती थी पर लाॅकडाउन में बंद थी। 25 मई से ऑपरेशन शुरू हुआतब भी शिड्यूल में नहीं थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
SpiceJet's one flight each to Delhi, Calcutta and Ahmedabad were closed in lockdown.


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/spicejets-one-flight-each-to-delhi-calcutta-and-ahmedabad-were-closed-in-lockdown-127539168.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/22/orig_patna-airport_1595374703.jpg

0 Response to "स्पाइसजेट की दिल्ली, काेलकाता और अहमदाबाद के लिए एक-एक फ्लाइट, लॉकडाउन में बंद हुई थीं उड़ानें"

Post a Comment