जमीन बंटवारे के विवाद में पट्टीदारों में लाठी -डंडे से हुई मारपीट, दोनों पक्षों से केस दर्ज
जमीन बंटवारे के विवाद में पटीदारों में लाठी-डंडे से हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। मामला सोनहन थाना क्षेत्र के सैंथा गांव की है। एक पक्ष के श्रीनिवास सिंह पिता स्वर्गीय रामदेनी सिंह ग्राम सैंथा थाना सोनहन ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि 19 जुलाई को समय करीब 11 बजे दिन में घर से पुरानी जमीन पर जा रहे थे, ज्यों ही मोहन सिंह के दरवाजे के पास पहुंचा है तो पहले से घात लगाए बैठे हुए मोहन सिंह, जसवंत सिंह, सतवंत सिंह दोनों पिता मोहन सिंह फुलकुमारी देवी पति मोहन सिंह, केशव सिंह पिता स्वर्गीय राम नरेश सिंह, कमला देवी पति केशव सिंह सभी गाली गलौज करते हुए मुझे घेर लिया।
जब गाली देने से हम ने मना किया है तो सतवंत सिंह, जसवंत सिंह हाथ में लिए लाठी-डंडे से मुझे मारने लगे। हल्ला सुनकर मेरी पत्नी दौड़ते हुई आई तो फुल कुमारी देवी एवं कमला देवी दोनों मिलकर मेरे पत्नी के साथ मारपीट की है। झगड़ा की वजह जमीन के बंटवारे को लेकर है। फुल कुमारी देवी पति मोहन सिंह सैंथा थाना सोनहन ने थाने में दिये आवेदन में कहा है कि समय करीब 11 बजे दिन में मैं अपने घर में बैठी हुई थी कि मेरा छोटा लड़का सतवंत कुमार मौर्या बाहर निकला।
इतने में श्रीनिवास सिंह, अभय कुमार, हरिओम कुमार दोनों पिता श्रीनिवास से रमेश सिंह, राम प्रवेश सिंह दोनों पिता राम अशीष सिंह सभी भद्दी गाली देते हुए मेरे लड़के को गाली देने लगे। जब मेरा लड़का गाली देने से मना किया है वह लोग मारने-पीटने के लिए दौड़े। मेरा लड़का पीछे हट गया है इतने में हल्ला सुनकर मैं तो था मेरे जेठ की लड़की रंजीता कुमारी पहुंचे सभी लोग गाली गलौज करते हुए हम लोगों को डंडे से मार धमकी दी कि अपनी जमीन मेरे नाम से लिख दो, नहीं तो जान से मार देंगे। इस बाबत थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार ने बताया है कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/in-the-dispute-over-land-sharing-the-strippers-got-beaten-up-with-sticks-and-sticks-a-case-was-registered-from-both-the-sides-127539147.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/22/
0 Response to "जमीन बंटवारे के विवाद में पट्टीदारों में लाठी -डंडे से हुई मारपीट, दोनों पक्षों से केस दर्ज"
Post a Comment