बार-बार तिथि निर्धारण के बाद भी कई पंचायत के वार्डों में अधूरा है नल का जल योजना का काम
प्रखंड क्षेत्र में हर घर नल का जल योजना के लिए प्रशासन ने बार-बार तिथि का निर्धारण किया। तिथि निर्धारित करने के साथ हीं योजना को शत प्रतिशत धरातल पर उतारने के लिए सख्त निर्देश भी दिया गया। ताकि वार्डों में लोगों को शुद्ध पेयजल का लाभ मिल सके। लेकिन बावजूद इसके अब भी प्रखंड के कई पंचायतों में नल जल योजना अधूरा है। प्रखंड के बनवरिया, गोखुला, चमुआ, भसुरारी, शिकारपुर, राजपुर तुमकड़िया समेत ऐसे कई पंचायतों में कहीं पाइप लाइन का कार्य अधूरा है तो कहीं टंकी तक नहीं चढ़ाया जा सका है।
यहां तक कि कई वार्डों में तो नल का कनेक्शन तक नहीं किया जा सका है। इतना हीं नहीं कुछ पंचायत के वार्डों में तो योजना पूर्ण होने के बाद भी ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रखंड सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ ऐसे भी पंचायत हैं, जहां धरातल पर कार्य अपूर्ण है जबकि रिपोर्ट में उसे पूर्ण बता दिया गया है। गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री का अति महत्वकांक्षी योजना में से एक ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना है। जिसे वर्ष 2017-18 में क्रियान्वित किया गया था। तब से लेकर अब तक योजना अपूर्ण है।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में नल जल योजना कब शत प्रतिशत पूर्ण होगा, कहना मुश्किल है। हालांकि पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा योजना के नाम पर हस्तांतरित राशि की निकासी जरूर कर ली गई है। अगर एक-एक पंचायत में प्रत्येक वार्ड का जांच किया जाए तो, कई वार्डों में गड़बड़ी सामने आएगी। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की सुस्ती से योजना का बंटाधार किया जा रहा है। पंचायत के वार्डों में नल जल योजना पूर्ण करने के लिए बार-बार तिथि का निर्धारण हुआ। वर्ष 2019 के दिसंबर से लेकर वर्ष 2020 के 15 जुलाई तक करीब 10 बार तिथि निर्धारित हुई। पहले 31 दिसंबर, फिर 15 जनवरी, उसके बाद फरवरी, तब मार्च, अप्रैल, मई, जून व अब जुलाई का तिथि भी समाप्त हो चुका है। बावजूद इसके नल जल योजना कई वार्डों में अपूर्ण है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/in-spite-of-repeated-dates-the-work-of-tap-water-scheme-is-incomplete-in-many-panchayat-wards-127560457.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/28/28bettiah-03_1595950336.jpg
0 Response to "बार-बार तिथि निर्धारण के बाद भी कई पंचायत के वार्डों में अधूरा है नल का जल योजना का काम"
Post a Comment