Popular Posts

शराब तस्करी की सूचना पर पुलिस ने नगर के वार्ड 4 में की छापेमारी

शराब तस्करी की सूचना पर पुलिस ने नगर के वार्ड 4 में की छापेमारी

शिकारपुर पुलिस ने शराब की सूचना पर नगर के वार्ड संख्या 4 स्थित नंदपुर नया टोला में छापेमारी किया है। हालांकि छापेमारी के दौरान पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। लेकिन शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में बताया जाता है कि मुहल्लेवासियों ने पुलिस को गुप्त सूचना दिया था कि नंदपुर मुहल्ले के नया टोला में कुछ लोग शराब बनाकर बेचने का कारोबार कर रहें हैं। मुहल्ले में बाहरी लोगों की भीड़ लग रही है। शराब खरीदने एवं पीने के लिए दुसरे जगह से लोग प्रतिदिन मुहल्ले में आ रहें हैं।

जिसके वजह से मुहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। सूचना पर पुलिस ने सोमवार की रात्रि में छापेमारी किया। लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने से पहले शराब हटा दिया गया था तथा कारोबारी मौके से फरार हो गए थे। शिकारपुर थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि सूचना पर उक्त मुहल्ले में छापेमारी की गई थी। लेकिन शराब नहीं मिला तथा कारोबारी भी फरार हो गए थे। जिनकी शिनाख्त की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/narkatiaganj/news/police-raids-the-ward-4-of-the-city-on-the-information-of-alcohol-smuggling-127560459.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/28/

0 Response to "शराब तस्करी की सूचना पर पुलिस ने नगर के वार्ड 4 में की छापेमारी"

Post a Comment