धूमनगर में करंट लगने से किशोरी की हुई मौत
नरकटियागंज के धुमनगर गांव में विद्युत स्पर्शाघात से एक 13 वर्षीय किशोरी की मौत गुरुवार को हो गई है। अपने घर में टीवी चलाने के दौरान करंट लगने से बच्ची झुलस गई थी। अस्पताल ले जाने क्रम में उसकी मौत हुई है। बच्ची की पहचान धुमनगर के वार्ड संख्या 4 निवासी वशिष्ठ चौधरी की 13 वर्षीय पुत्री संजना कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में किशोरी के पिता ने बताया कि गुरुवार को अपने ही निवास पर उनकी पुत्री टेलीविजन चला रही थी। टेलीविजन चलने के दौरान उसमें लाइट खराब हो गया था।
लाइट ही मरम्मत खुद उसकी पुत्री कर रही थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने के बाद वह गंभीर रूप से झुलस गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं, अचानक बच्ची की हुई मौत से पूरा परिवार में मातम छाया हुआ है। बच्ची आठवीं कक्षा का छात्रा थी। उसकी मौत से परिवार वाले भी सदमे में हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/narkatiaganj/news/teenager-dies-due-to-electrocution-in-dhumnagar-127567113.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/30/
0 Response to "धूमनगर में करंट लगने से किशोरी की हुई मौत"
Post a Comment