Popular Posts

दहेज के लिए रीना की हत्या, 6 साल के बेटे ने कहा- सभी ने गला दबाकर मां काे मार डाला

दहेज के लिए रीना की हत्या, 6 साल के बेटे ने कहा- सभी ने गला दबाकर मां काे मार डाला

धनहा थाना क्षेत्र के मुशहरी बैरा बाजार गांव में दहेज लोभिओ ने मंगलवार की देर शाम एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को जला दिया। सूचना मिलने पर जब मृतका के मायके वाले इसकी जानकारी लेने पहुंचे तो मृतका के ससुराल वालों ने सभी लोगों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। अाैर सभी फरार हाे गए। मृत महिला के परिजनाें ने धनहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि मुशहरी बैरा बाजार गांव के ग्रामीणों ने बताया कि मृत विवाहिता अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद घर वालों ने शव को जला दिया। थानाध्यक्ष शंभू शरण गुप्ता ने बताया कि मृतका की माता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
धनहा थाना में मृत विवाहिता रीना देवी की माता पिपरासी थाना के ठोरी गांव निवासी इंदु ने आवेदन में बताया है कि 10 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री रीना की शादी धनहा थाना क्षेत्र के मुशहरी बैरा बाजार गांव निवासी भिखारी यादव के पुत्र सुभाष यादव से की था। शादी के बाद से बेटी के ससुराल वाले सोने का चैन, मोटरसाइकिल, भैंस व अन्य सामग्री की मांग कर रहे थे। जिसके लिए ससुराल वालों ने हमेशा रीना को प्रताड़ित करते थे। इसी दौरान 29 जुलाई की शाम रीना के पति सुभाष यादव, ससुर, सास सहित अन्य लोगों ने मृत रीना का गला दबाकर हत्या कर दिए। जानकारी मिली तो बेटी के घर पहुंचे। इस संबंध में पूछने पर सुभाष यादव, व्यास, उर्मिला, बुनीलाल यादव, रामचंद्र यादव, देव नारायण यादव, अर्जुन यादव, ने मायके वालों के साथ मार-पीट किया।

मृत महिला की मां ने धनहा थाने में दहेज हत्या की प्राथमिकी कराई

भपसा नदी किनारे से अधजला शव बरामद

मुशहरी गांव के पास भपसा नदी के किनारे से जले हुए शव का अवशेष पुलिस टीम ने बरामद किया है। थानाध्यक्ष शंभू शरण गुप्ता ने बताया कि मृतका के मायके वालों ने इस अवशेष के नदी किनारे मौजूद होने की सूचना दी थी, जिसके आधार पर पुलिस टीम वहां पहुंची। पुलिस का मानना है कि जल्दबाजी में शव जलाने की आपाधापी में यह अवशेष नदी के कारण ही छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे। शव के बरामद अवशेष के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

ससुराल वालों से पूछताछ करने पर हुई मारपीट
बेटी की मौत होने की सूचना पर जब मृत विवाहिता के मायके वालों ने उसके ससुराल पूछताछ के लिए पहुंचे तो ससुराल वालों ने मायके वालों के साथ लाठी डंडे से मारपीट किया। जिससे कई लोग घायल हो गए। वहीं, शादी के बाद मृतक विवाहिता रीना ने एक पुत्र और एक पुत्री को जन्म दिया था। जब मृत महिला के मायके वालों ने मृतका के 6 वर्षीय बेटे से पूछा कि मां कहां है तो पुत्र ने रो-रोकर कहने लगा की घर के सभी सदस्यों ने मां को गला दबाकर मार डाला।

एक माह में दहेज के लिए दूसरी हत्या

धनहा थाना क्षेत्र में 1 महीने में 2 विवाहिता की ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या कर दिया। 5 जुलाई को मधुबनी गांव में विवाहिता सोनी देवी की ससुराल वालों ने हत्या कर शव को गायब कर दिया था। वही 29 जुलाई को थाना क्षेत्र के मुशहरी बैरा बाजार गांव में विवाहिता रीना देवी का भी ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या कर शव को जला दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Reena murdered for dowry, 6-year-old son said - all strangled and killed mother


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhubani/news/reena-murdered-for-dowry-6-year-old-son-said-all-strangled-and-killed-mother-127567100.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/30/orig_30bettiah-01_1596124367.jpg

0 Response to "दहेज के लिए रीना की हत्या, 6 साल के बेटे ने कहा- सभी ने गला दबाकर मां काे मार डाला"

Post a Comment