पेट्रोल और डीजल का मूल्य घटाए केन्द्र सरकार, देश की जनता हो रही परेशान
केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) ने जिलाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में बुधवार को जिला मुख्यालय के अरवल मोड़ से कारगिल चौक तक केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि 18 दिनों में 18 बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, जो किसी तानाशाही से कम नहीं।जबकि पूरे विश्व में कच्चे तेल की कीमतों में एक तिहाई कटौती देखी गई है।
यहां भी इसकी कीमतें कम होनी चाहिए थी।लेकिन कम होने के बदले इसमें लगातार इजाफा किया जा रहा है।इससे जनता हलकान हो रही है और महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है। विरोध प्रदर्शन में नाजिश ईमाम,अजय वर्मा, सुजित कुमार, प्रकाश नारायण लाल,शिवेन्द्र केसरी,मों. वकि अहमद,वालेश्वर सिंह यादव,शैलेन्द्र कुमार सिंह, विमलेश कुमार,शरद यादव, राजकिशोर शर्मा,मो.मूमताज,मो जमिल,संजीव कुमार, श्रीवत्स पुरुषोत्तम, राहूल कुमार,अवधेश यादव,मेराज हुसैन,दिलशाद, रंजीत पासवान सहित कई आप नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/central-government-reduces-the-price-of-petrol-and-diesel-the-people-of-the-country-are-worried-127468881.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/02/
0 Response to "पेट्रोल और डीजल का मूल्य घटाए केन्द्र सरकार, देश की जनता हो रही परेशान"
Post a Comment