Popular Posts

शिविर में 105 लोगों ने कराई कोरोना जांच, भेजा सैंपल

शिविर में 105 लोगों ने कराई कोरोना जांच, भेजा सैंपल

अनुमंडल अस्पताल में बुधवार को कोरोना जांच के लिए लगे शिविर का आयोजन किया गया है। इसके लिए जिला से चिकित्सकीय टीम सैंपल इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया था। टीम द्वारा आमजनों का रैंडम सैंपल इकट्ठा किया गया। करीब 105 लोगों का सैंपल कलेक्ट कर जांच को भेजा गया है। अनुमण्डल पदाधिकारी बीरेन्द्र कुमार इस शिविर की देखरेख करते दिखे। सिमरी बख्तियारपुर अनुमण्डल अस्पताल स्वास्थ्य प्रबंधक महबूब आलम ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए।

105 लोगों के लिए मिले कीट से लैब टेक्नीशियन द्वारा कोरोना सैंपल लिया गया है। उन्होंने बताया कि अधिकांश स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों की जांच हुई वहीं आमजनों ने भी अपना कोविड सैंपल दिया। सभी सैंपल रैंडमली कलेक्ट किया गया है। इस मौके पर सहरसा से आए लैब टेक्नीशियन मो हासिम, सफदर आलम, अखिलेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

दो नए कोरोना पॉजिटिव मिले 205 हुई जिले में कुल संख्या

बुधवार को जिले में कोरोना केदो नये मरीज मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना से संक्रमित हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 205 हो गई है। हालांकि राहत भरी खबर यह है कि संक्रमित हुए व्यक्तियों में से 171 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर भी चले गए हैं। इस प्रकार जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 34 रह गई है। स्वास्थ्य विभागके सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले से अभी तक 3493 सैंपल जांच के लिएभेजे गए हैं जिसमें 2976 सैंपल का जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुका है। प्राप्त रिपोर्ट में 2683 निगेटिव है जबकि 537 सैंपल का जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
105 people conducted corona investigation in camp, sent sample


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/saharsa/news/105-people-conducted-corona-investigation-in-camp-sent-sample-127468883.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/02/1saharsa-03_1593643490.jpg

0 Response to "शिविर में 105 लोगों ने कराई कोरोना जांच, भेजा सैंपल"

Post a Comment