जिले की टॉपर वर्तिका को 98.83 % व रिशु को 97.2% अंक प्राप्त हुआ
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं के नतीजे सोमवार को दोपहर जारी किए गए। परिणाम घोषित होने के साथ ही रिजल्ट को लेकर प्रतीक्षारत छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। हालांकि कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए छात्र कैफे जाने की बजाए मोबाइल से ही धीरे-धीरे परिणाम जानने में व्यस्त रहे। शहर के संत जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल की वर्तिका भारद्वाज ने सर्वाधिक 98.83 फीसद अंक के साथ सफलता प्राप्त की। दूसरे नंबर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के रिशु कुमार को 97.2% अंक प्राप्त हुआ है।
जबकि तीसरे नंबर पर नवोदय विद्यालय की है छात्रा दीपिका कुमारी रही। उन्हें 95.2 फीसद अंक हासिल हुए हैं। वहीं, विद्यालय के टॉपर्स की बात करें तो संत जेवियर की छात्रा वर्तिका भारद्वाज संत जेवियर की टॉपर रहीं। जबकी एजी चर्च स्कूल को छात्रा अंजली राज ने 93.4 प्रतिशत अंक लाकर अपने विद्यालय में टॉप किया। वही संत माइकल्स एकेडमी की रिचा गोयल ने 94 प्रतिशत अंक लाकर अपने विद्यालय में टॉप किया है। इसी तरह सरस्वती विद्या मंदिर की ऐश्वर्या जायसवाल ने 93.8 फीसद अंक लाकर अपने विद्यालय में टॉप किया है।
एजी चर्च स्कूल के शत प्रतिशत छात्र सफल
शहर के एजी चर्च हाई स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के कुल 69 छात्र -छात्राओं में एक ने परीक्षा नहीं दी थी। 68 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। जिसमें सभी ने सफलता हासिल की है। छात्र-छात्राओं की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सपन जोसेफ़ ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। विद्यालय की छात्रा अंजली राज को 92.4 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। वहीं, दूसरे नंबर निशा सुमन को 92 प्रतिशत अंक हासिल हुआ है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/the-districts-topper-girl-got-9883-and-rishu-got-972-127508083.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/13/
0 Response to "जिले की टॉपर वर्तिका को 98.83 % व रिशु को 97.2% अंक प्राप्त हुआ"
Post a Comment