जांच में हर 8वां शख्स पॉजिटिव दोगुनी जांच तो मरीज चार गुना, राज्य में काेराेना के 2192 नए केस, 1536 ठीक हाेकर लाैटे
बिहार में सोमवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 40 हजार को पार कर गया। सोमवार तक 470560 सैंपल की जांच हो चुकी थी और इसमें 41111 संक्रमित मिले। इस हिसाब से देखा जाए तो हर 11 सैंपल में एक संक्रमित मिल रहा है जबकि शुरुआती दौर में 50 में से एक संक्रमित मिलते थे। केवल जुलाई महीने की बात करें तो राज्य में सोमवार तक 249670 सैंपल की जांच हुई है जिसमें 31367 संक्रमित मरीज मिले। यानि हर आठ शख्स में से एक संक्रमित मिल रहा है।
पिछले चार-पांच दिनों से राज्य में औसतन राेज ढाई हजार कोरोना संक्रमितों की पहचान हो रही है। सोमवार को 2192 नए संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इनमें 26 जुलाई के 812, 25 जुलाई के 1048 और 24 जुलाई और इससे पहले के 332 संक्रमित शामिल हैं। इस तरह राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 41111 हो गई है।
हालांकि पिछले 24 घंटे में 1536 स्वस्थ होने के बाद घर भी लौटे हैं। कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी राज्य में बढ़कर 27844 हो गई है। कुल संक्रमितों में 67.73% ठीक हो चुके हैं, जो राष्ट्रीय औसत 63.45% से लगभग 4 फीसदी अधिक है। पिछले 24 घंटे में 14236 सैंपल की जांच हुई है। इस अवधि में सबसे अधिक पटना में 552 नए संक्रमित मिले हैं।
महज 5 दिन में 10 हजार संक्रमित बढ़े
राज्य में संक्रमण की दर तेजी से बढ़ रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शुरुआती 10 हजार संक्रमितों की पहचान 102 दिन में हुई थी लेकिन 10 से 20 हजार संक्रमित मिलने में 14 दिन, 20 से 30 हजार में 7 और 30 से 40 हजार संक्रमितों की संख्या पहुंचने में महज पांच दिन ही लगे। इस हिसाब से देखा जाए तो पहले 10 हजार केस सामने आने के बाद 20 गुनी रफ्तार से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सोमवार को अब तक 41111 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है और 27844 लोग ठीक हो चुके हैं।
सामान्य मरीज संक्रमित निकला तब भी उसी अस्पताल में हो इलाज
मरीज यदि किसी अन्य बीमारी से पीड़ित होकर किसी अस्पताल में भर्ती होता है और कोरोना जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उस मरीज का इलाज भी उसी अस्पताल में करना है। उसे दूसरे अस्पताल में नहीं भेजना है। इसके लिए उस अस्पताल को अलग से कोरोना मरीज के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाना है। कोरोना नोडल अफसर डॉ. एसपी विनायक ने बताया कि सभी 47 पीएचसी में कोरोना जांच होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/every-8th-person-in-the-investigation-doubled-positive-the-patient-has-four-times-2192-new-cases-of-karena-in-the-state-1536-are-fine-127559482.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/28/capture_1595890371.jpg
0 Response to "जांच में हर 8वां शख्स पॉजिटिव दोगुनी जांच तो मरीज चार गुना, राज्य में काेराेना के 2192 नए केस, 1536 ठीक हाेकर लाैटे"
Post a Comment