Popular Posts

पटना में लगातार चौथे दिन 500 के ऊपर मरीज सामने आए, 10 अगस्त तक बढ़ सकता है लॉकडाउन

पटना में लगातार चौथे दिन 500 के ऊपर मरीज सामने आए, 10 अगस्त तक बढ़ सकता है लॉकडाउन

राजधानी पटना में सोमवार को 552 नए संक्रमित मिले। इसके साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6985 हो गई है। संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 10 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है। राज्य में कोरोना से सोमवार को 9 और लोगों की मौत हो गई। तीन की मौत पटना एम्स में हुई। इनमें पटना सिटी के बड़े कारोबारी नवीन बराेलिया (45)भी शामिल हैं। परिवार कृष्णानगर में रहता है। सर्दी-खांसी के बाद 21 काे एम्स में भर्ती हुए थे। वैशाली लालगंज के 39 साल के कुमुद कुमार और हाजीपुर के 75 साल के विजयनाथ सिंह की भी माैत हाे गई।

इधर, आईजीआईएमएस के स्टोर अफसर 48 वर्षीय संजय सिन्हा की भी मौत हो गई। संजय ने शनिवार को कुछ दिन से बुखार की सूचना दी थी। सुबह जांच कराने आए थे। शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सोमवार सुबह खुद गाड़ी चला इमरजेंसी में पहुंचे। रजिस्ट्रेशन कराया। टेबल पर लेटते ही दम फूलने लगा और जान चली गई। एक की मौत बिहटा में हुई। मृतक आरा के 55 वर्षीय कमलेश थे। उन्हें एनएसएमसीएच में भर्ती करवाया गया था।

होटल पाटलिपुत्र अशोक में बनेगा 120 बिस्तर का काेरोना अस्पताल

शहर का पाटलिपुत्र अशोक होटल आइसाेलेशन सेंटर से कोविड अस्पताल में तब्दील हाेगा। यह 120 बेड का होगा। होटल में कुल 48 कमरे हैं। सभी में ऑक्सीजन की सुविधा हाेगी लेकिन वेंटिलेटर की नहीं रहेगी। वेंटिलेटर वाले मरीज को पीएमसीएच, एनएमसीएच, एम्स में तत्काल भर्ती कराया जाएगा।

सोमवार को हिन्दी भवन में समीक्षा बैठक के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने सिविल सर्जन को सभी संसाधन उपलब्ध कराने, 24 घंटे डॉक्टर, पारा मेडिकल स्टॉफ की प्रतिनियुक्ति करने, ससमय दवा आदि व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। उन्होंने इच्छुक पॉजिटिव मरीजों को सरकारी आइसोलेशन सेंटर में भेजने का सिविल सर्जन को निर्देश दिया है।

मुजफ्फरपुर में जगह तय, पटना के लिए तलाश रही डीआरडीओ

पटना में अस्थायी काेराेना अस्पताल बनाने के लिए दानापुर छावनी इलाके में कनेक्टिविटी की समस्या काे देखते हुए डीआरडीओ की टीम रेलवे और बिहटा एयरफोर्स कैंप का भी निरीक्षण करेगी। अस्पताल के लिए कम से कम 10 एकड़ जगह की जरूरत है। टीम ने दानापुर छावनी, वेटनरी ग्राउंड और बिहटा ईएसआई अस्पताल का भी निरीक्षण किया है। स्थल का फैसला होने के बाद निर्माण टीम आएगी। वैसे 500 बेड के अस्पताल के लिए ईएसआई अस्पताल की बिल्डिंग बेहतर विकल्प हो सकती है। मुजफ्फरपुर का चक्कर मैदान लगभग फाइनल है। अस्पताल दो हफ्तों में पूरा कर लिया जाएगा।

चिकित्सकों और पारा मेडिकल स्टाफ की तैनाती डॉयरेक्टर जनरल आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विस (डीजीएफएमएस) और आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी) पुणे के सहयोग से की जा सकती है। डीआरडीओ ने अस्पताल का डिजाइन डीजीएएफएमएस के साथ मिलकर तैयार किया है। डीआरडीओ ने दिल्ली में इसी तरह का 1000 बेड वाला सरदार पटेल अस्पताल तैयार किया है। वहां 9 जुलाई से मरीजों का इलाज हाे रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Over 500 patients appeared in Patna for fourth consecutive day, lockdown may increase till August 10


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/over-500-patients-appeared-in-patna-for-fourth-consecutive-day-lockdown-may-increase-till-august-10-127559483.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/28/patliputra-hotel-patna_1595890179.jpg

0 Response to "पटना में लगातार चौथे दिन 500 के ऊपर मरीज सामने आए, 10 अगस्त तक बढ़ सकता है लॉकडाउन"

Post a Comment