4 साल पहले किया था अंतरजातीय प्रेम-विवाह बांस में लटकती मिली लाश, पुलिस कर रही जांच
हबीबपुर के सालेपुर तकीचक मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर को एक शादीशुदा युवती लक्ष्मी देवी देवी (22) की फंदे से बंधी लाश उसके कमरे से मिली है। वह आर्यन सिंह की पत्नी थी। दोनों ने 4 साल पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। लक्ष्मी के मायकेवालों ने पति समेत अन्य पर हत्या कर लाश को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही, ताकि हत्या या आत्महत्या के बिंदु पर निर्णय लिया जा सके। आर्यन सिंह स्लाइडर मिस्त्री है। उसने बताया कि दोपहर करीब 11.30 बजे पत्नी ने राशन का लिस्ट देकर लिस्ट देकर बाजार से सामान लाने को कहा और खुद घरेलू काम में जुट गई। दो माह के छोटे बच्चे को मेरे पिता के गोद में दे दिया और कमरे में काम करने लगी। करीब आधे घंटे के बाद पिता ने फोन कर बताया कि लक्ष्मी ने भीतर से दरवाजा बंद कर लिया है और आवाज देने पर भी वह गेट नहीं खोल रही है। इस सूचना पर घर पहुंचा और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो पाया। इसके बाद पड़ोस में रह रहे लक्ष्मी के मायकेवालों को सूचना दी। लक्ष्मी का भाई विष्णु और उसकी बूढ़ी मां बेटी के ससुराल पहुंचे और वहां से सीधे हबीबपुर थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया तो भीतर लक्ष्मी की लाश दुपट्टा के सहारे बांस में बंधी थी। पति के मुताबिक उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है, लेकिन आत्महत्या क्यों की है, यह पति नहीं बता पा रहा है। जबकि मायकेवाले पति पर लक्ष्मी को प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं। लक्ष्मी को दो बेटी है। एक की उम्र 3 साल है जबकि दूसरी 2 माह की की है।
10 दिन पहले हुई थी मारपीट भाई ने किया था हस्तक्षेप
मायकेवालों ने बताया कि 10 दिन पहले लक्ष्मी के साथ उसके ससुराल में पति ने मारपीट किया था। तब भाई ने जाकर दोनों के बीच समझौता कराया था। आर्यन सिंह जाति का राजपूत है, जबकि उसकी पत्नी लक्ष्मी रमानी है। दोनों का घर एक दूसरे के पड़ोस में होने के कारण प्रेम प्रसंग था और 4 साल पहले ही इनलोगों ने शादी की थी।
बेटी का झूला लगाने के लिए लगाया था बांस
आर्यन सिंह ने बताया कि 2 माह के बेटी का झूला लगाने के लिए कमरे में बांस लगाया था। लक्ष्मी ने उसी बांस में फांसी लगाई थी। पति ने बताया कि कभी भी लक्ष्मी ने डिप्रेशन की वजह नहीं बताई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/4-years-ago-inter-caste-love-marriage-was-found-in-bamboo-hanging-corpse-police-investigating-127572871.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/01/
0 Response to "4 साल पहले किया था अंतरजातीय प्रेम-विवाह बांस में लटकती मिली लाश, पुलिस कर रही जांच"
Post a Comment