Popular Posts

मुख्य सचिव ने पैसे लेनदेन की शिकायत पर 400 अफसरों का तबादला रोका, सीएम करेंगे फैसला

मुख्य सचिव ने पैसे लेनदेन की शिकायत पर 400 अफसरों का तबादला रोका, सीएम करेंगे फैसला

राजस्व व भूमि सुधार विभाग में 27 से 30 जून के बीच हुए 400 अधिकारियों के तबादलों पर रोक लगा दी गई है। इसमें 255 सीओ हैं। तबादलों में पैसे के लेनदेन की शिकायत पर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने रोक लगाते हुए शुक्रवार को कड़ा पत्र जारी किया। मुख्य सचिव ने विभाग से तबादलों की पूरी फाइल मुख्यमंत्री के सामने पेश करने का आदेश दिया। कहा कि अब जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री अब इन तबादलों की फाइल खुद देखेंगे और उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

मुख्य सचिव ने जताई आपत्ति
मुख्य सचिव ने पत्र में साफ तौर पर कहा है कि विभाग में 27 को नोटिफिकेशन नंबर-186 (3) और 187 (3) के साथ 30 जून को नोटिफिकेशन नंबर 192(3) और 193 (3) के जरिए सीओ और दूसरे अफसरोंं का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया। इन तबादलों में बिहार कार्यपालिका नियमावली के नियमों का उल्लंघन किया गया प्रतीत होता है।
तबादलों में क्या हुई गड़बड़ी
राजस्व और भूमि सुधार विभाग में हुए तबादले में पैसे के लेनदेन की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंची थी। कार्यपालिका नियमावली के अनुसार किसी पदाधिकारी की पोस्टिंग के तीन साल पूरे होने के बाद ही उनका ट्रांसफर किया जाता है। लेकिन विभाग ने एक या दो साल से तैनात अधिकारियों का भी बड़े पैमाने पर ट्रांसफर कर दिया।

पूरा घटनाक्रम

  • 27 जून को 77 सीओ का सहायक बंदोबस्त प्रभारी के पद पर तबादला
  • उसी दिन फिर 255 सीओ की बदली
  • 30 जून को 8 सीओ का तबादला रद्द
  • उसी दिन एक और आदेश से 43 सीओ की सेवा राजस्व से पैतृक विभाग में वापस


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chief Secretary stops transfer of 400 officers on complaint of money transaction, CM will decide


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/chief-secretary-stops-transfer-of-400-officers-on-complaint-of-money-transaction-cm-will-decide-127476060.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/04/orig_nitish_1593817741.jpg

0 Response to "मुख्य सचिव ने पैसे लेनदेन की शिकायत पर 400 अफसरों का तबादला रोका, सीएम करेंगे फैसला"

Post a Comment