बिजली गिरने से प्रदेश में 15 लोगों की गई जान, अकेले वैशाली में पांच की मौत; 24 घंटे का अलर्ट
03 July, 2020
Comment
बारिश के बीच वज्रपात से शुक्रवार को भी प्रदेश में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। वैशाली में पांच, समस्तीपुर और भागलपुर में तीन-तीन, नालंदा में दो लोगों की मौत की सूचना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर शोक जताते हुए मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता का आदेश दिया है। वैशाली के जंदाहा थाना क्षेत्र के दो गांवों में ठनका गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई।
वहीं राेहतास के करगहर में खेत में काम कर रहे युवक की मौत हो गई। उधर, समस्तीपुर में वज्रपात से तीन लोगों की मौत की सूचना है। राज्य में अगले 24 घंटे में मध्यम और तेज बिजली चमक सकती है। वज्रपात को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने गुरुवार को ही 48 घंटे का अलर्ट जारी किया था। वरीय वैज्ञानिक शैलेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि अगले 24 घंटे तक वज्रपात की आशंका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/15-people-died-due-to-lightning-five-died-in-vaishali-alone-24-hour-alert-127476059.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/04/orig_weather-aandhi_1593818199.jpg
0 Response to "बिजली गिरने से प्रदेश में 15 लोगों की गई जान, अकेले वैशाली में पांच की मौत; 24 घंटे का अलर्ट"
Post a Comment