Popular Posts

तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार से पूछा- प्रति 10 लाख आबादी पर जांच में बिहार अन्य राज्यों से पीछे क्यों?

तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार से पूछा- प्रति 10 लाख आबादी पर जांच में बिहार अन्य राज्यों से पीछे क्यों?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कोरोना और बाढ़ की भयावह स्थिति है। आखिर जांच अपेक्षित रफ्तार क्यों नहीं पकड़ रही है? प्रति 10 लाख आबादी पर जांच के मामले में बिहार क्यों बाकी राज्यों से पीछे है? कोरोना की सटीक पहचान के लिए आरटीपीसीआर जांच की संख्या फौरन बढ़े। चूंकि, एंटीजेन टेस्ट बहुत विश्वसनीय नहीं मानी गई है।

इससे जुड़ी कई तरह की विसंगतियां सामने आई हैं। इधर, कोरोना से मौत बढ़ी है। कोरोना से रिकवरी का रेट दुरुस्त की जाए। बाकी राज्यों की तरह यहां भी अस्पतालों का क्षमतावर्धन हो।
उनका आरोप रहा कि यहां के सरकारी अस्पतालों में शायद ही कारगर संसाधन है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि लोगों की जान को बचाने की खातिर इन स्थितियों में तुरंत बदलाव लाया जाए। लोक कल्याणकारी राज्य में जनता पूरी तरह सरकार पर निर्भर करती है।

आपदा पीड़ितों की पूरी सहायता करें राजद नेता व कार्यकर्ता
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने नेता, कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आपदा पीड़ितों की पूरी सहायता करें। वे रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने जिलाध्यक्ष, प्रधान जिला महासचिव एवं जिला स्तर अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे। उन्होंने इलाकों में बाढ़ व कोरोना के हालात की जानकारी ली। सबसे कहा- पीड़ितों की जो भी सहायता बन पड़े, जरूर करें। मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता ने भी भाग लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tejashwi Yadav asked the state government - Why is Bihar behind other states in the investigation on every 10 lakh population?


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/tejashwi-yadav-asked-the-state-government-why-is-bihar-behind-other-states-in-the-investigation-on-every-10-lakh-population-127556301.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/27/orig_tejaswi-yadav_1595805390.jpg

0 Response to "तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार से पूछा- प्रति 10 लाख आबादी पर जांच में बिहार अन्य राज्यों से पीछे क्यों?"

Post a Comment