Popular Posts

ठेला और वाहन चालकों की काेरोना जांच कल से

ठेला और वाहन चालकों की काेरोना जांच कल से

जिले के विभिन्न हिस्सों में कार्य करने वाले विभिन्न तरह के वाहन चालकों के कोरोना जांच किए जाएंगे। वही शहरी क्षेत्र के ठेला चालकों के भी कोरोना जांच होंगे। इसके लिए खास तौर पर कल यानी रविवार से गुरुवार तक विशेष अभियान चलाए जाएंगे। अभियान के तहत औचक तौर पर ठेला चालकों, वाहन चालकों व कंडक्टरों की सैंपल कलेक्ट कर जिला अस्पताल में खोले गए कोरोना जांच केंद्र में सैम्पलों की जांच होगी।

इसके लिए सिविल सर्जन डॉक्टर अरुण कुमार तिवारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्राचार कर सूचित किया है। इसके साथ ही निर्धारित शेड्यूल के तहत पदाधिकारियों से औचक तौर पर चालकों को चिन्हित कर उन्हें सदर अस्पताल लाने को भी कहा गया है। ताकि कोरौना जांच की जा सके। यह औचक जांच इसलिए ताकि कोरोंना कि सामुदायिक संक्रमण की संभावना को चिन्हित किया जा सके।

शेड्यूल के तहत हर रोज 35 लोगों के करोना जांच किए जाएंगे
निर्धारित शेड्यूल के तहत हर रोज 35 लोगों के करोना जांच किए जाएंगे। रविवार को नगर क्षेत्र से 35 ठेला चालकों को चिन्हित कर उनकी सैंपल एकत्रित की जाएगी। उसी दिन जांच कर रिपोर्ट भी सामने आएगा। शहरी क्षेत्र के ठेला चालकों को चिन्हित कर उन्हें सदर अस्पताल लाने का दायित्व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया है। वहीं विभिन्न वाहन चालकों व कंडक्टर की कोरोना जांच केंद्र में उपस्थिति का दायित्व जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Carona investigation of handcart and drivers from tomorrow


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/carona-investigation-of-handcart-and-drivers-from-tomorrow-127428185.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/20/103_1592608257.jpg

0 Response to "ठेला और वाहन चालकों की काेरोना जांच कल से"

Post a Comment