जगजीवन स्टेडियम भवन से चाेर चुरा ले गए म्यूजिक सिस्टम, केस दर्ज
नगर स्थित जगजीवन स्टेडियम भवन में गुरुवार रात बेखौफ चोर घुस गए और शारीरिक शिक्षा कार्यालय भवन समेत कई कमरों का ताला तोड़कर सामानों को तितर-बितर कर दिया। इस दौरान चोर भवन के एक कमरे में रहा म्यूजिक सिस्टम चुरा ले गए। बेखौफ चोरों ने वारदात को पुलिस लाइन से चंद कदम की दूरी पर अंजाम दिया और चलते बनें घटना के बाद जब इसकी खबर जगजीवन स्टेडियम के केयरटेकर कबीर अली को लगी तब शुक्रवार को उन्होंने सदर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है।
दिए गए आवेदन में केयरटेकर ने कहा है कि जब मैं लगभग सुबह के 5बजे स्टेडियम आया तो देखा कि जिन का ताला टूटा हुआ था, इसके बाद ऊपर गया तो शारीरिक उपाध्यक्ष का कार्यालय भी का भी ताला टूटा हुआ था। इसके बाद मैं अपने रूम के तरफ देखा तो उसका भी ताला टूटा था। चारों तरफ देखने के बाद ऊपर रूम से होम थिएटर म्यूजिक सिस्टम गायब मिला। जबकि बाकी सामान उलट-पुलट किया गया था। केयर टेकर ने कहा है कि शारीरिक शिक्षा कार्यालय से भी कोई सामान नहीं गया है लेकिन उनका ड्रावर तोड़ा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/music-system-stolen-from-jagjivan-stadium-building-case-filed-127428179.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/20/102_1592608197.jpg
0 Response to "जगजीवन स्टेडियम भवन से चाेर चुरा ले गए म्यूजिक सिस्टम, केस दर्ज"
Post a Comment