Popular Posts

मुर्दे के नाम पर उठ रहा अनाज, लाभुकों ने किया विरोध

मुर्दे के नाम पर उठ रहा अनाज, लाभुकों ने किया विरोध

कसबा मंदार पंचायत के अचारज मोहल्ले के दो दर्जन ग्रामीणों ने बुधवार को राशन नहीं मिलने को लेकर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप था कि स्थानीय पीडीएस विक्रेता निरंजन साह द्वारा अनाज वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। मोहल्ले के कई लोगों की मृत्यु हो जाने के बाद भी उनके नाम का अनाज उठाव किया जा रहा है।
लाभुकों के परिजनों ने बताया कि कई लोगों की मृत्यु तीन-चार साल पूर्व में हो चुकी है। लेकिन उनका अनाज भी उठाव हो रहा है। इस बात की जानकारी उन्हें तब हुई, जब लोगों ने अनाज का विवरणी वेबसाइट से डाउनलोड किया। अचारज निवासी विनोद यादव ने बताया कि इससे संबंधित एक सामूहिक आवेदन डीएम सहित अन्य अधिकारियों को दिया गया। बताया कि उनके पिता स्व भुवनेश्वर यादव एवं मां स्व चांदो देवी का निधन 2015 में हो गया है। लेकिन उनके नाम पर अनाज का उठाव हो रहा है। इसी मोहल्ले की मीना देवी ने बताया कि उनके पति का निधन एक साल पूर्व हो गया और उनके नाम पर भी अनाज का उठाव किया जा रहा है। वही मोहल्ले की एक वृद्धा ने बताया कि उसे महज पांच किलो अनाज दिया जा रहा है और 20 रुपए लिया जाता है। हालांकि डीलर निरंजन साह ने आरोपों को निराधार बताया है। वही एमओ उमाशंकर शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों से प्राप्त आवेदन की जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विरोध


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/grain-rising-in-the-name-of-dead-beneficiaries-protested-127376188.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/05/app15912617412020-06-03-18-08-02_1591311000.jpg

0 Response to "मुर्दे के नाम पर उठ रहा अनाज, लाभुकों ने किया विरोध"

Post a Comment