Popular Posts

नवविवाहिता की आग में झुलस कर मौत

नवविवाहिता की आग में झुलस कर मौत

थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में एक नवविवाहिता आग में बुरी तरह झुलस गई। गंभीर स्थिति में महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डाॅक्टरों ने गोपालपुर निवासी जितेंद्र शर्मा की पत्नी नेहा कुमारी को प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
मृतका के पिता प्रफुल्ल शर्मा ने दामाद जितेंद्र सहित उसके भाई महेश शर्मा, मां इंदिरा देवी, भाई नंदलाल शर्मा, बलराम शर्मा व उसकी पत्नी मुनचुन देवी को नामजद करते हुए थाने में आवेदन दिया है। बताया कि नेहा की शादी 13 जून 2019 को गोपालपुर निवासी महेश शर्मा के पुत्र जितेंद्र से हुई थी। पुत्री की खुशहाल जिंदगी के लिए उन्होंने तीन लाख नकद व अन्य कीमती सामान दिया था। कुछ दिनों से नेहा के ससुराल वाले उसे मायके से बाइक और सोने की चेन लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इसको लेकर उन्होंने कई बार नेहा के ससुराल वालों से गुहार लगाई। लेकिन ससुराल वालों ने नेहा की आग लगा कर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष कुमार सन्नी ने बताया कि आवेदन के आलोक में कार्रवाई की जा रही है।

घरेलू विवाद में महिला ने कुएं में कूदकर दी जान
कटोरिया | सुईया थाना क्षेत्र के बेहरबारी गांव की एक महिला ने घरेलू विवाद से तंग आकर कुएं में कूद कर जान दे दी है। मामले की जानकारी लोगों को तब हुई, जब लोग बहियार स्थित कुएं के समीप गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंए से बाहर निकाला। मृतका की पहचान सुईया बाजार स्थित मुस्लिम टोला के निस्तार अंसारी की 50 वर्षीय पत्नी सफीला खातून के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया गया कि महिला घरेलू विवाद के बाद बुधवार को घर से बाहर निकल गई थी। इधर, परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रोते-बिलखते मृतका के परिजन।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/newly-married-woman-burnt-to-death-127376175.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/05/orig_app1591275005img-20200604-wa0054_1591310762.jpg

0 Response to "नवविवाहिता की आग में झुलस कर मौत"

Post a Comment