हमने पिता के खिलाफ मारपीट की शिकायत की, पुलिस ने एफआईआर बदल दुष्कर्म जाेड़ा
(राजेश कुमार सिन्हा)खगौल में पिछले 3 जून को एक नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर बलात्कार का आरोप लगाया था। लेकिन, अब कोर्ट में उसने अपना बयान बदल दिया है। उसने स्थानीय पुलिस पर उसकी एफआईआर को फाड़ कर बदल देने का आराेप लगाया है। उसने कहा-वह अपनी मां के साथ पिता के खिलाफ सिर्फ मारपीट की शिकायत लेकर गई थी, लेकिन खगौल पुलिस ने उसे बदल कर बलात्कार कर दिया और जबरन उसपर हस्ताक्षर करा लिए।
अब शनिवार को पटना सिविल कोर्ट स्थित पाॅक्साे अदालत के विशेष न्यायाधीश राज कुमार ने इस नाबालिग लड़की द्वारा दाखिल आवेदन पर संज्ञान लेते हुए खगौल थानाध्यक्ष और महिला अनुसंधानकर्ता से एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है। खगौल पुलिस ने पीड़िता के पिता को गिरफ्तार कर 4 जून को विशेष अदालत में पेश किया था। साथ ही पीड़िता काे भी शपथ पर बयान कराने के लिए काेर्ट में पेश किया था। काेर्ट में पीड़िता ने बयान देने से पहले एक स्वलिखित आवेदन दाखिल किया और कहा कि पुलिस ने जबरन उसका बयान बदलकर एफआईआर लिखवाई और दुष्कर्म जैसा आरोप लगा दिया।
पुलिस द्वारा लिखवाए गए आवेदन पर उसका और उसकी मां का हस्ताक्षर कराया गया और उसके द्वारा पूर्व में लिखित आवेदन फाड़ कर फेंक दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने पीड़िता के आवेदन के आलोक में खगौल थानाध्यक्ष और मामले की महिला अनुसंधानकर्ता से 12 जून तक जवाब मांगा है। साथ ही पीड़िता के पिता को न्यायिक अभिरक्षा में नहीं लिया और उसे पुलिस को वापस करते हुए विस्तृत साक्ष्य के साथ पेश करने को कहा है।
थानाध्यक्ष ने कहा-पीड़िता का आराेप गलत
इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने कहा कि पीड़िता द्वारा लगाया गया आरोप गलत है। उस समय पीड़िता ने जो लिखकर दिया था, उसी के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने उसका आवेदन नहीं फाड़ा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/we-complained-of-assault-against-the-father-the-police-changed-the-fir-to-rape-127383341.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/07/1571835806_1591483857.jpg
0 Response to "हमने पिता के खिलाफ मारपीट की शिकायत की, पुलिस ने एफआईआर बदल दुष्कर्म जाेड़ा"
Post a Comment