Popular Posts

ब्रजेश कुमार का भाजयुमो प्रभारी के पद पर मनोनयन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहे हैं ब्रजेश

ब्रजेश कुमार का भाजयुमो प्रभारी के पद पर मनोनयन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहे हैं ब्रजेश

बेगूसराय भाजपा के निवर्तमान जिला मीडिया सह प्रभारी ब्रजेश कुमार को भाजयुमो बिहार के नवगठित टीम में प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और खगड़िया भाजयुमो के प्रभारी के पद पर मनोनयन का पत्र जारी किया है। श्री कुमार साल 2010 से ही छात्र राजनीति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के तौर पर सक्रिय हुए, जहां नगर कार्यकारिणी सदस्य, नगर सह मंत्री , जिला कार्यसमिति सहित प्रदेश स्तर की जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया। साथ ही साथ ब्रजेश कुमार ने नेहरू युवा केंद्र से जुड़कर राज्य के बाहर जाकर राष्ट्रीय स्तर पर भी बेगूसराय के युवाओं का प्रतिनिधित्व किया है।

अपने सौम्य स्वभाव और लोकप्रिय व्यवहार से भाजपा के राष्ट्रीय स्तर तक के नेताओं के चहेते ब्रजेश मूलरूप से जिले के मनसुरचक प्रखंड के मकदमपुर निवासी हैं। मनोनयन पर सोशल मीडिया सहित अन्य जगहों पर कई लोगो ने बधाई व शुभकामना दी है। बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रजनीश सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह,आशुतोष पोद्दार हीरा, अमरेन्द्र कुमार अमर,नीरज शांडिल्य,विवेक कुमार,युवा मोर्चा के अध्यक्ष राममूर्ति चौधरी,क्षेत्रीय प्रभारी नीरज नवीन,धर्मेन्द्र भारती, अमित कुमार,प्रत्युष सुनामी, सहित अन्य ने बधाई दी। मौके पर ब्रजेश कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी ने जो मुझपर भरोसा किया है। उसपर खड़ा उतरने की कोशिश करूंगा एवं पूरी निष्ठा के साथ पार्टी हित में कार्य करूंगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/khagaria/news/brajesh-kumars-nomination-to-the-post-of-bjym-in-charge-brajesh-has-been-active-in-the-akhil-bharatiya-vidyarthi-parishad-127458468.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/

0 Response to "ब्रजेश कुमार का भाजयुमो प्रभारी के पद पर मनोनयन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहे हैं ब्रजेश"

Post a Comment