बैंक परेशानी पैदा नहीं करें तो खगड़िया में उद्योग संस्कृति की स्थापना व विकास संभव
राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के सभागार में आत्म निर्भर खगड़िया की बैठक हुई। जिसमें भारी संख्या में वर्तमान एवं भावी उद्यमी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता सहकार भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चंद्र भूषण कुमार ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए डॉक्टर विवेकानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के तर्ज पर आत्म निर्भर खगड़िया का निर्माण किया गया है। खगड़िया की जनता में भारी उत्साह है। बड़ी संख्या में लोग उद्योग लगाने हेतु तत्पर हैं। 1 सप्ताह के अंदर 700 उद्यमियों की सूची उद्योग विभाग को सौंप दी जाएगी। ज्ञातव्य हो कि महाप्रबंधक उद्योग विभाग खगड़िया ने आत्मनिर्भर खगड़िया के संयोजक से 700 उद्यमियों की सूची मांगी है ताकि उद्योग क्लस्टर निर्माण के लिए अग्रसर कार्रवाई की जा सके।
एक सप्ताह के अंदर सारे उद्यमी करा लें अपना रजिस्ट्रेशन
कार्यक्रम का विभिन्न टीवी चैनल पर सीधा प्रसारण हुआ। उद्यमियों ने एक स्वर से कहा यदि बैंक अनावश्यक परेशानी पैदा नहीं करें तो खगड़िया में उद्योग संस्कृति की स्थापना एवं विकास संभव है। सभा को संबोधित करते हुए इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि 1 सप्ताह के अंदर सारे उद्यमी अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। रजिस्ट्रेशन के बाद उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा और फिर वह अपनी मर्जी से उत्पादन के क्षेत्र में लग जाएंगे। बैठक को अमरीश कुमार, सुशीला पशु आहार के संचालक अविनाश कुमार, केके एंटरप्राइजेज के संचालक खगेश कुमार, ज्योति मसाला के संचालक सुभाष कुमार चौरसिया, स्वस्तिक पत्तल उद्योग के मनीष कुमार सिंह, कृष्णा अगरबत्ती उद्योग के रणवीर कुमार यादव, आदि इंटरप्राइजेज के संचालक चंद्र भूषण कुमार, मानसी चप्पल उद्योग के संचालक रामचंद्र दास, जेके शू के संचालक धर्मेंद्र चौरसिया ने संबोधित किया। कार्यक्रम में इंदु कुमार निराला, जन्मजय कुमार, दीपक कुमार आदि ने सहयोग किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/khagaria/news/establishment-and-development-of-industry-culture-in-khagaria-is-possible-if-banks-do-not-create-problems-127458471.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/
0 Response to "बैंक परेशानी पैदा नहीं करें तो खगड़िया में उद्योग संस्कृति की स्थापना व विकास संभव"
Post a Comment