Popular Posts

दहेज नहीं देने पर पति ने दिया तलाक, केस दर्ज

दहेज नहीं देने पर पति ने दिया तलाक, केस दर्ज

दहेज नहीं देने पर ससुराल वालों ने शारीरिक, मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया, इसके साथ ही पति ने तलाक दे दिया।। मामला बिहारीगंज थाना के रामपुर डेहरु पंचायत के वार्ड- 7 का है। पीड़िता मेहनाज बेगम ने अपने पति रूपौली थाना निवासी फुरकान अंसारी एवं सास-ससुर, भैंसुर आदि पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार उसके पिता शादी के कर्ज से अब भी डूबे हुए हैं। इसके बावजूद ससुराल वाले बराबर पचास हजार नकद व बुलेट बाइक की मांग करते हैं। शादी 13 दिसंबर 2015 को हुई थी। बार-बार दहेज मांगने व मारपीट करने के बाद अंत में उसके पति ने उसे तलाक देकर घर से निकाल दिया। साथ ही तीन साल की बेटी को भी ससुराल वालों ने अपने पास रख लिया। पीड़िता ने बताया कि पति 13 जून को मायके ले गया था और वहीं मारपीट किया और तलाक दे दिया।
उक्त मामले में बिहारीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें पति, सास, ससुर व अन्य को आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/husband-gives-divorce-for-not-giving-dowry-case-filed-127445038.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/25/

0 Response to "दहेज नहीं देने पर पति ने दिया तलाक, केस दर्ज"

Post a Comment