बूथ जीतो चुनाव जीतो को लेकर जदयू की हुई बैठक
रखंड के मटिया बाजार व मड़ैया में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बूथ जीतो चुनाव जीतो को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार साह ने की। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है। सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव को चुनौती के रूप में लेनी है। बैठक में निर्णय लिया गया कि चुनाव में जदयू की जीत तभी होगी जब संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर जदयू कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाना है। साथ ही निर्णय लिया गया कि पंचायत स्तर पर जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की जानी चाहिए और ध्यान रहे कि कोई भी पंचायत बैठक से अछूता नहीं रहे। बैठक में जदयू प्रखंड अध्यक्ष करुणा देवी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।इसके लिए सभी जदयू कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर नीतीश कुमार द्वारा सूबे के विकास के लिए गरीबों व मजदूरों के लिए किए गए कार्यों से अवगत कराना होगा।टोले व मुहल्ले में हरदिन चौपाल लगाने की व्यवस्था करनी होगी।बैठक में जदयू मीडिया सेल के संयोजक ललन कुमार दास,मटिया पंचायत अध्यक्ष बालदेव दास,महेश मंडल सहित कई लोग मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/lakshmipur/news/jdu-meeting-to-win-booth-and-win-election-127445039.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/25/109_1593042907.jpg
0 Response to "बूथ जीतो चुनाव जीतो को लेकर जदयू की हुई बैठक"
Post a Comment