Popular Posts

चेंबर ऑफ काॅमर्स के सदस्यों ने की बैठक, समस्याओं पर चर्चा

चेंबर ऑफ काॅमर्स के सदस्यों ने की बैठक, समस्याओं पर चर्चा

सोशल डिस्टेंस, सैनिटाइजर छिड़काव सहित अन्य विषयों को लेकर मंगलवार की देर शाम जमुई जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स झाझा की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारिणी सभा उपाध्यक्ष पवन सुलतानिया ने की। सदस्य सीताराम पोद्दार, महासचिव राकेश सिंह, घनश्याम गुप्ता, रंजीत माथुरी, शिबलु माथुरी, राजेश राव सहित अन्य सदस्य बैठक में उपस्थित थे।

पारित प्रस्ताव में मुख्य रूप से कैफे संचालन दीपक शर्मा के साथ हुए मामले पर पदाधिकारियों से कार्रवाई की मांग करना। चेंबर ने नगर पंचायत के ईओ एवं अन्य अधिकारी से आग्रह किया कि सप्ताह में दो से तीन दिन पूरे बाजार में सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया जाए। जिससे संक्रमण को रोका जा सके। बैठक में सदस्यों के बीच अन्य कई विषयों पर चर्चा हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बैठक करते चेंबर आर्फ काॅमर्स के पदाधिकारी।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/jhajha/news/chamber-of-commerce-members-meet-discuss-problems-127445029.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/25/108_1593042692.jpg

0 Response to "चेंबर ऑफ काॅमर्स के सदस्यों ने की बैठक, समस्याओं पर चर्चा"

Post a Comment