Popular Posts

घरेलू विवाद में फांसी लगा युवक ने की आत्महत्या

घरेलू विवाद में फांसी लगा युवक ने की आत्महत्या

गम्हरिया बाजार के वार्ड संख्या-सात में विवाहित युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। घटना मंगलवार रात की है। पत्नी भी मायके में थी। घटना की जानकारी घर वालों को सुबह में हुई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन कर रही है।
बताया गया कि अनिल साह की पत्नी रंजना देवी कुछ दिनों से मायके में थी। मंगलवार की रात को घर के सभी सदस्य सो गए। सुबह में उसका भंजा आंनदी कुमार मामा अनिल के कमरे में किसी काम से जाने लगा तो कमरा अंदर से बंद था। जब दरवाजे को खोलने के लिए कहा गया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। शक होने के बाद परिवार के लोगों ने मिलकर धक्का देकर दरवाजा को खोला। अंदर प्रवेश करने पर देखा कि अनिल साह पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ था। हल्ला सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी जमा हो गए। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पहुंचे थानाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता ने शव को पंखे से नीचे उतारवाया।
फिलहाल अनिल के आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। लोगों की माने तो एक सप्ताह से अनिल घर में अकेले रह रहा था। उसकी पत्नी रंजना देवी मायके में थी। पति-पत्नी के बीच एक-दो बार मामूली विवाद हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर पत्नी भी बच्चों के साथ मायके से पहुंची। शव को देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/youth-commits-suicide-in-domestic-dispute-127445027.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/25/

0 Response to "घरेलू विवाद में फांसी लगा युवक ने की आत्महत्या"

Post a Comment