राजद विधायक ने थाली बजाकर किया गृहमंत्री का प्रतिकार, मनाया गरीबों का अधिकार दिवस
जोकिहाट विधायक शाहनवाज आलम ने वर्चुअल रैली के विरोध में अपने आवास सिसौना गांव में थाली बजाकर विरोध प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोग बीमारी और भूख से मर रहे है और असंवेदनशील एनडीए की सरकार डिजिटल रैली कर रही है। इनकी संवेदनहीनता के प्रतिकार में राजद गरीबो के मान सम्मान एवं अधिकार दिलाने के लिए आज थाली, कटोरा बजाकर “गरीब अधिकार दिवस” मनाया है। हम गरीब, मजदूर, जनहित, जनसुरक्षा, रोजगार और जन अधिकार के लिए लड़ रहे है। विधायक ने कहा कि मजदूरों के साथ सरकार भद्दा मजाक कर रही है। बड़ी संख्या के परिवार भूख व बीमारी से मर रहे हैं। इन श्रमिकों पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने सरकार से प्रति परिवार को दस हजार रुपए देने की मांग की है। दिहाड़ी श्रमिकों एवं असहाय परिवार के प्रति सरकार का रवैया विपरीत है। दूसरे राज्यों से आये श्रमिकों को आने से लूट चोरी अपराध बढ़ने की सोच अत्यंत दुखदायक है । सरकार के अधिकारी को इस तरह की बातों पर माफी मांगनी चाहिये। पूरे देश कोरोना महामारी के चपेट में परेशान हैं। दूसरी ओर सरकार और संवेदनशील डिजिटल रैली कर रही है सरकार देश का विकास नहीं विनाश करना चाहती है। इसलिए डिजिटल रैली के विरोध में थाली बजाकर गरीब अधिकार दिवस मनाया। इस मौके पर रफीक आलम, हाशिम अनवर, शहबाज आलम मौलाना मंजूर, पूर्व मुखिया नसीम उद्दीन, अफजल हुसैन विष्णु बाबू,चांद, इंतखाब आलम, चांद बाबू,बबलू, असलम आदि राजद कार्यकर्ताओं ने डिजिटल रैली के विरोध में थाली-प्लेट बजाकर विरोध प्रकट किया।
राजद कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर प्रवासी मजदूरों का किया समर्थन
भरगामा | राजद नेतृत्व के निर्देश पर प्रवासी मजदूराे के समर्थन में राजद कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घर पर थाली-कटोरा बजाकर सरकार का प्रतिकार किया। इस दौरान बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने अपने घर, टोला-मुहल्ला में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन व मास्क लगाकर निर्धारित समय पर थाली लेकर घर से बाहर जमा हुए। थाली बजाकर प्रवासी श्रमिक के साथ हो रहे भेदभाव का प्रतिकार किया। थाली बजा राजद कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रवासी श्रमिक रोजगार के अभाव में बेरोजगारी का जीवन जी रहे हैं । सरकार मजदूर के लिए रोजगार का सृजन नहीं कर रही है। राजद प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पैकपार महादलित टोला में थाली बजाया गया। युवा राजद प्रदेश महासचिव विजय सिंह यादव ने सिमारबनी तथा अरविंद सिंह ललित सिंह, बीरेंद्र यादव, कृष्ण वल्लव यादव ने भरगामा, मानुल्लाह पट्टी, रघुनाथपुर आदि गांव में राजद कार्यकर्ताओं ने थाली बजाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/jokihat/news/rjd-mla-counterattacks-home-minister-by-playing-thali-celebrates-poors-rights-day-127386722.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/08/app010618img-20200607-wa0070_1591572104.jpg
0 Response to "राजद विधायक ने थाली बजाकर किया गृहमंत्री का प्रतिकार, मनाया गरीबों का अधिकार दिवस"
Post a Comment