कोरोना संक्रमण काल में श्रमिकों की चिंता छोड़ चुनावी तैयारी में जुटी भाजपा : कांग्रेस
बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल के निर्देश के आलोक में भाजपा की आयोजित वर्चुअल रैली के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन फारबिसगंज विधानसभा अध्यक्ष के निवास पर किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष करण कुमार पप्पू ने किया।
उन्होंने कहा कि कोरोना जैसे महामारी के समय में हमारे लाखों प्रवासी मजदूर भाई बहन भूखे प्यासे लाखों के संख्या में जैसे तैसे ट्रेन बस ओर पैदल घर आ रहे है। इनमें से कई लोगों का रास्ते में ही भूख से ओर दुर्घटना घटित होने के कारण मृत्यु हो गई। जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है।लेकिन बीजेपी को इस बातों से कोई मतलब नही है उनको सिर्फ सत्ता का लोभ है।लेकिन बीजेपी के इस कुकर्म का जवाब बिहार की जनता आने वाले कुछ समय मे जरूर देगी। वही विधानसभा अध्यक्ष अबू बसर ओर जिला महासचिव सावन सागर ने कहा कि बिहार सरकार पूरी तरह फैल हो चुकी है। जहां कोरोना महामारी में उनका पोल खुल गया है इसलिए जनता का ध्यान भटकाने के लिए चुनावी रैली कर रहे है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष करण कुमार पप्पू महासचिव सावन सागर विधानसभा अध्यक्ष अबु बसर अंसारी,कपिल अंसारी,एनएसयुआई के प्रदेश सचिव इरशाद सिद्दकी,युवराज यादव,नगर महासचिव आशिष साह, गुलाब चंद ऋषिदेव,उमर फारूक, एहशान, शाहिद अंसारी, गुड्डू कुमार, साकिब अंसारी सहित दर्जनों कार्यकता मोजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/forbesganj/news/bjp-engaged-in-electoral-preparations-leaving-the-worries-of-workers-in-the-corona-transition-period-congress-127386729.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/08/appararia1591523349img-20200607-wa0094_1591572209.jpg
0 Response to "कोरोना संक्रमण काल में श्रमिकों की चिंता छोड़ चुनावी तैयारी में जुटी भाजपा : कांग्रेस"
Post a Comment