Popular Posts

मालगाड़ी की चपेट में आया एक मजदूर, लोगों ने बचाया

मालगाड़ी की चपेट में आया एक मजदूर, लोगों ने बचाया

कटिहार मालदा रेलखंड के सहजा हाॅल्ट के समीप कटिहार से बंगाल की ओर पैदल जा रहे एक मजदूर मालगाड़ी के बीच आ गया। ग्रामीण एवं रेल चालक के द्वारा बाल बाल बचा लिया गया।

बताया जाता है कि दो प्रवासी मजदूर पश्चिम बंगाल की ओर रेल पटरी पर पैदल जा रहा था। कटिहार-मालदा रेलखंड के इंजन से ठोकर लगने से इंजन के नीचे फंसकर तकरीबन एक सौ फीट आगे बढ़ गया। जिसको लेकर चालक एवं ग्रामीण के अथक प्रयास से निकाल कर बाल बाल बचा लिया गया। दूसरा मालगाड़ी आते देख फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही सहजा गांव के आसपास के सैकड़ों ग्रामीण देखने के लिए उमड़ पड़े। प्रवासी मजदूर को ग्रामीणों के द्वारा सूचना पर रेल पुलिस के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए कटिहार भेज दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/katihar/news/a-laborer-hit-by-goods-train-people-saved-127448686.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/26/

0 Response to "मालगाड़ी की चपेट में आया एक मजदूर, लोगों ने बचाया"

Post a Comment