Popular Posts

तीन साइकिल चोर को लोगों ने पीटा, किया पुलिस के हवाले

तीन साइकिल चोर को लोगों ने पीटा, किया पुलिस के हवाले

विनोदपुर स्थित एक चश्मे की दुकान से साइकिल चुराने आए तीन चोरों की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। और तीनों को नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। साइकिल मालिक बहादुर सिंह ने बताया कि आज वह चश्मा बनाने के लिए विनोद पुर स्थित एक चश्मे की दुकान में आए थे और अपनी साइकिल बाहर लगाकर चश्मा बनाने दुकान के अंदर चले गए। कुछ देर के बाद जब वह बाहर निकले तो उनकी साइकिल गायब थी। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा गया। जिसमें चोर उनकी साइकिल को ले जा रहा था।

एक घंटा बीतने के बाद फिर से तीनों चोर दूसरी साइकिल चोरी करने के लिए उसी दुकान पर पहुंचे। जहां साइकिल मालिक बहादुर सिंह ने उन लोगों को पहचान लिया और उन्हें पकड़ लिया। तीनों चोरों की जमकर लोगों के द्वारा पिटाई कर दी। लोगों द्वारा जब चोर को पीटा जा रहा था उस समय पुलिस भी वहां मौजूद थी। लेकिन वह लोग तमाशा बिन होकर चोर को पीटते हुए देख रहे थे। जब लोगों का गुस्सा शांत हुआ तो तीनों चोर को नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। तीनों चोर हरीगंज कोरिया टोली का रहने वाला बताया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/katihar/news/three-bicycle-thieves-were-beaten-up-by-people-handed-over-to-the-police-127448683.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/26/

0 Response to "तीन साइकिल चोर को लोगों ने पीटा, किया पुलिस के हवाले"

Post a Comment