गोपालगंज से बालू अनलोड कर लाैट रहा हाइवा पुल से नदी में गिरा, खलासी की मौत
जिले के नगर थाना क्षेत्र के छपरा- मशरक स्टेट हाइवे पर नगरा के पास पुल से नदी में गिर जाने के कारण हाइवा के खलासी की मौत रविवार को हो गयी। उसकी पहचान डोरीगंज थाना क्षेत्र के सिंगाही गांव निवासी परीक्षण राय के पुत्र रंजन कुमार के रूप में की गई है। उसकी उम्र करीब 20 वर्ष है । बताया जाता है कि सिंगाही गांव निवासी मुकलेश्वर राय की हाईवा लेकर बालू अनलोड करने चालक व खलासी गोपालगंज गए थे। वापस लौटते समय नगरा पुल के पास अनियंत्रित होकर हाईवा नदी में पलट गयी।
जिसमें दब जाने के कारण मौके पर ही खलासी की मौत हो गयी। आस-पास के लोगों ने पहुंचकर चालक व खलासी को बाहर निकाला तथा हाईवे पर लिखे गए मोबाइल नंबर के आधार पर उसके मालिक को सूचना दी गयी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा नदी में पलटते हाईवा को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/chhapra/news/unloading-sand-from-gopalganj-hiva-lay-down-in-the-river-by-bridge-khalasi-died-127434544.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/22/108_1592781458.jpg
0 Response to "गोपालगंज से बालू अनलोड कर लाैट रहा हाइवा पुल से नदी में गिरा, खलासी की मौत"
Post a Comment