सब्जी लदा वाहन खराब होने से 3 घंटे लगा जाम, भागलपुर से सब्जी लाद कर आ रहा था वैन
21 June, 2020
Comment
चौसा-फुलौत मार्ग पर धनेशपुर चौक के पास रविवार को बीच सड़क पर एक सब्जी लदी मैजिक खराब हो गया। इससे सड़क के दोनों और एक किलोमीटर का जाम लग गया। दो से तीन घंटे तक वाहन रेंगते रहे। लगभग तीन घंटे के बाद वाहन को ठीक किये जाने के बाद आवाजाही शुरू हो गई। रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे भागलपुर से सब्जी लाद कर एक मैजिक वाहन आलमनगर को जा रहा था। इसी क्रम में चौसा-फुलौत मुख्य सड़क पर घनेशपुर चौक के पास गाड़ी अचानक खराब हो गई। दूसरी ओर धनेशपुर चौक से फरदापारी पुल तक डेढ़ किलोमीटर सड़क गड्ढे और कीचड़ में तब्दील हो गया है।
मुख्य सड़क पर वाहन के खराब हो जाने के कारण फुलौत से चौसा जाने वाली दिशा और चौसा से फुलौत जाने वाली दोनों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग तीन घंटे के बाद खराब वाहन को ठीक ककर लिया गया। इसके बाद आवागमन
शुरू हुआ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/chausa/news/vegetable-laden-vehicle-jammed-for-3-hours-due-to-malfunction-van-coming-from-bhagalpur-loaded-with-vegetables-127434543.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/22/
0 Response to "सब्जी लदा वाहन खराब होने से 3 घंटे लगा जाम, भागलपुर से सब्जी लाद कर आ रहा था वैन"
Post a Comment