ग्रामीणों के लिए सोन नहर पर पुल तो बना, लेकिन नहीं बन सका पहुंच पथ
हरदिया गांव के समीप सोन नहर पुल तक पहुंच पथ नहीं रहने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रखंड के उसरी पंचायत अंतर्गत हरदिया गांव तक जैसे-तैसे कुछ लोगों के दरवाजे तक पक्के रोड का निर्माण हो चुका है। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंचने के लिए अभी भी यहां के लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि गांव के सामने सोन नहर पर सिंचाई विभाग के द्वारा पुल तक पहुंच पथ नहीं बनने के कारण परेशानी बना हुआ है।
गांव के ग्रामीण अपने दरवाजे से राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंचने के लिए इस पुल का प्रयोग संभवत करते हैं। लेकिन कुछ ही दूर के बाद उनका पक्की रोड से संबंध टूट जाता है। जमीन के अभाव में पहुंच पथ नहीं बनाने से पगडंडियों के सहारे किसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग तक लोग पहुंच पाते हैं। लगभग 12 साल से यह प्रक्रिया जारी है। पुल बनने से पहले ग्रामीणों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/villagers-built-a-bridge-over-the-son-canal-but-could-not-reach-the-access-path-127458387.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/orig_117_1593384827.jpg
0 Response to "ग्रामीणों के लिए सोन नहर पर पुल तो बना, लेकिन नहीं बन सका पहुंच पथ"
Post a Comment