भभुआ में कोरोना से मुक्ति में सहयोग करेंगी आंगनबाड़ी
बाढ़, कोरोना व अन्य आपदा के दौरान प्रबंधन एंव त्वरित राहत में आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाएं सहयोग करेंगी। आईसीडीएस के निदेशक ने जिले की कार्यक्रम पदाधिकारी व सभी सीडीपीओ को पत्र लिखकर दिशा-निर्देश जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य में मानसून सक्रिय है। कोराना वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ते जा रहा है। इसके साथ ही साथ तेज धूप-लू भी परेशानी का का कारण बन सकता है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाढ़ आपदा प्रबंधन के साथ कोरोना वायरस संक्रमण के खतरो से बचने की तैयारियां करने का निर्देश दिया गया है।
कुपोषित व अति-कुपोषित बच्चों की बनेगी सूची।पत्र के माध्यम से निर्देश दिया गया है कि पूर्व में केंद्र पर संधारित निगरानी चार्ट एंव गृह भ्रमण के दौरान क्षेत्र में प्राप्त सूचनाओं के आधार पर सभी कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की पहचान कर आपदा पूर्व तैयारी के क्रम उनकी सूची तैयार करें। ताकि आपादा के दौरान उन पर विशेष निगरानी रखी जा सके।
गर्भवती महिलाओं की भी बनेगी सूची
प्रभारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सविता कुमारी ने बताया पोषक क्षेत्र में आने वाली सभी महिलाओं व स्वास्थ्य की दृष्टि से अतिसंवेदनशील महिलाओं की सूची संभावित प्रसव की तिथि की सूची तैयार की जायेगी।
इन पर रहेगा फ़ोकस
बाढ़ दौरान राहत शिविर में कोरोना से बचाव के सभी उपाय किये जायेंगे
इससे बचने के लिए जागरूक किया जायेगा
पेयजल की सुविधा तथा स्वच्छता के लिए शौचालय व अन्य व्यवस्थाओं के साथ आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र व मेटरनिटी हब स्थापित किया जायेगा
राहत शिविर में बच्चों को पौष्टिक आहार के साथ दूध मिलेगा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/anganwadi-will-cooperate-in-the-liberation-of-corona-in-bhabua-127431670.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/21/105_1592694238.jpg
0 Response to "भभुआ में कोरोना से मुक्ति में सहयोग करेंगी आंगनबाड़ी"
Post a Comment