Popular Posts

नौकरी के नाम पर 8.72 लाख ठगी करने के आरोप में जालसाज गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर 8.72 लाख ठगी करने के आरोप में जालसाज गिरफ्तार

नौकरी के नाम पर 8.72 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में एक जालसाज को सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि रोहतास का रहने वाला दूसरा आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपित भभुआ शहर के वार्ड संख्या 16 निवासी सुहैल खान पिता सरफराज खान है जबकि दूसरा आरोपी रोहतास जिले के कोचस थाना अंतर्गत बिसोपुर गांव निवासी रामेश्वर मिश्रा का पुत्र राधेश्याम मिश्रा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

धारा 467, 468, 471 और 420 भादवी एक्ट के तहत मामला दर्ज
एसपी ने बताया है कि इस मामले में पुलिस ने अधौरा थाना क्षेत्र के सारोदाग पंचायत के भूतपूर्व मुखिया के आवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए ठगी मामले में सुहैल खान पिता सरफराज खान को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fraudster arrested for cheating 8.72 lakh in the name of job


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/fraudster-arrested-for-cheating-872-lakh-in-the-name-of-job-127431671.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/21/106_1592694298.jpg

0 Response to "नौकरी के नाम पर 8.72 लाख ठगी करने के आरोप में जालसाज गिरफ्तार"

Post a Comment